Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, इस्पात परियोजनाओं के लिए समय पर क्रियान्वयन बड़ी चुनौती: सचिव
    झारखंड

    इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, इस्पात परियोजनाओं के लिए समय पर क्रियान्वयन बड़ी चुनौती: सचिव

    adminBy adminMay 30, 2024Updated:May 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मेकॉन लिमिटेड ने भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तत्वावधान में सेल के साथ मिलकर 30 और 31 मई को एमटीआइ में इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आइकॉन्स) का आयोजन किया। पहले दिन मेकॉन के अध्यक्ष सह एमडी संजय कुमार वर्मा ने विषयवस्तु से अवगत कराया। उद्घाटन इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा, अतिरिक्त सचिव सुकृति लिखी, संयुक्त सचिव अभिजीत नरेंद्र, डॉ संजय रॉय, सीएमडी एनएमडीसी अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी मॉयल अजीत कुमार सक्सेना, सीएमडी संजय कुमार वर्मा, अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि आज भारत में स्थापित की जा रही इस्पात परियोजनाओं के लिए सावधानीपूर्वक परियोजना नियोजन और समय पर क्रियान्वयन बड़ी चुनौतियों में से एक है। हमें इस्पात परियोजनाओं को सुदृढ़ बनाये रखने और उनकी दीर्घकालिक स्थिरता के लिए अपनी परियोजनाओं को समय पर क्रियान्वित करने के नवोन्मेषी उपाय खोजने की आवश्यकता है।
    संयुक्त सचिव अभिजीत नरेंद्र ने कहा कि यद्यपि हम इस्पात उत्पादन में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन इस्पात उद्योग के लिए मशीनरी बनाने में हमारी सीमाएं हैं। उन्होंने सभी हितधारकों को शामिल करने वाले इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया।
    एनएमडीसी के सीएमडी ने कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम सबसे युवा और जीवंत राष्ट्र हैं। भारत मूल रूप से सेवा क्षेत्र आधारित राष्ट्र है। विनिर्माण क्षेत्र को पर्याप्त रूप से विकसित करने की आवश्यकता है। मॉयल के सीएमडी ने कहा कि पूंजीगत वस्तु क्षेत्र अर्थव्यवस्था का व्यापक रणनीतिक हिस्सा है।

    मेकॉन के सीएमडी ने राष्ट्रीय इस्पात नीति के बारे में बताया और कहा कि 300 मिलियन टन इस्पात क्षमता तक पहुंचने के लिए नीतिगत लक्ष्य के अनुसार अगले सात-आठ वर्षों में लगभग 138-139 मिलियन टन नयी क्षमता जुड़ने का अनुमान है, जिसमें भारतीय इस्पात उद्योग से 120-130 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापक निवेश शामिल है। सम्मेलन के पहले दिन चार तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान विनिर्माण कंपनियों, लौह-इस्पात उत्पादकों, उपकरण आपूर्तिकर्ता, इंजीनियरिंग और परामर्श कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बोले- भाजपा जीतेगी झारखंड की सभी 14 सीटें
    Next Article ज्योति संगम दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव मना
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version