Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार का मौसम : दो दिनों में लू ने ली 73 लोगों की जान, बाहर निकले लोग नहीं पहुंच सके अस्पताल
    राज्य

    बिहार का मौसम : दो दिनों में लू ने ली 73 लोगों की जान, बाहर निकले लोग नहीं पहुंच सके अस्पताल

    adminBy adminMay 31, 2024Updated:May 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय समेत कई जिलों में गुरुवार की रात या तो बारिश हुई या इसके कारण हवा में ठंडक आई; लेकिन इससे पहले बुधवार सुबह से गुरुवार शाम तक सड़क, बस स्टैंड, स्टेशन पर चलते-टहलते या मतदान की तैयारी कर रहे लोगों की मौतों की संख्या 73 पहुंच गई। गुरुवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक 15 मौतें हुईं। इसके बाद पटना में 11 मौतों की खबर सामने आयी। भोजपुर में पांच मतदानकर्मियों सहित 10 की मौत हुई, जबकि रोहतास में आठ, कैमूर में पांच, गया में चार, मुजफ्फरपुर में दो के अलावा बेगूसराय, जमुई, बरबीघा और सारण में एक-एक व्यक्ति की ऐसे ही चलते-फिरते मौत होने की जानकारी आई। गुरुवार को हुई 59 मौतों और बुधवार को हुई 14 मौतों के साथ बिहार में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। चूंकि ज्यादातर लोगों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है, इसलिए प्रशासनिक तौर पर लू से मौत की पुष्टि नहीं की जा रही है।

    गर्मी और लू से जान गंवा रहे, कोई पुष्टि या अनुग्रह राशि नहीं
    बिहार में बुधवार को करीब साढ़े तीन सौ बच्चे और शिक्षक स्कूलों में लू के कारण बेहोश हुए तो राज्य सरकार ने शाम छह बजे जाकर घोषणा की कि गुरुवार से आठ जून तक स्कूल बंद रहेंगे। गुरुवार को स्कूल खुले, बच्चों को लौटा दिया गया लेकिन शिक्षकों को दोपहर बाद डेढ़ बजे तक बैठाए रखा गया। इधर, लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान को लेकर तैयारियों में जो लोग लगे थे- संकट उनपर भी रहा। रोहतास में मतदान ड्यूटी वाले दो शिक्षकों की मौत की खबर आई। भोजपुर में एकमुश्त पांच मतदानकर्मियों की मौत हो गई। मतदान में लगे या सरकारी ड्यूटी के दौरान इस तरह जान गंवाने वालों को भी मुआवजा दिए जाते समय मौत की वजह का प्रमाण देना होगा, लेकिन हकीकत यह है कि दो दिनों के अंदर सड़क पर, बस स्टैंड, स्टेशन आदि में चलते-टहलते मरने वालों की न तो मौत की प्रशासनिक पुष्टि की जा रही है और न कोई अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा हुई है।

    सिर्फ पटना में हुई मौतों को देखकर मौसम के मिजाज से डरिए
    बिहार में बुधवार को 14 मौतों के बावजूद गुरुवार को जो लोग सड़कों पर निकले, उनकी मौतों का पैटर्न देखकर डरना स्वाभाविक है। गुरुवार को पटना में जिन 11 लोगों की मौतें हुईं, उसका रूप डरा रहा है। जेपी सेतु पर हाइवा चालक ने दम तोड़ दिया। दीघा में 65 साल की महिला ने देखते-देखते दुनिया छोड़ गई। बाढ़ स्टेशन पर उत्तर प्रदेश निवासी महिला की मौत हो गई। दानापुर जंक्शन पर दो की जान इसी तरह चली गई। मोकामा स्टेशन पर अचेत हुआ युवक अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद दुनिया छोड़ गया। घोसवरी में भी बाहर निकले बुजुर्ग की जान चली गई। मसौढ़ी में भी लोग लोग इसी तरह से असमय दुनिया छोड़ गए। पटना के एम्स में राज्य बीमा निगम के एक कर्मचारी सुनील कुमार की मौत की पुष्टि की गई, जो पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में एक जून को होने वाले मतदान की ड्यूटी पर थे। मतदान सामग्री लेकर पोलिंग पार्टी के साथ जाते समय उनकी तबीयत बिगड़ी और प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एम्स पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। इन 10 के अलावा एक अज्ञात मौत की भी पटना में सूचना आयी।

    मानसून समय पर आएगा, बारिश ने कई जिलों को दी राहत
    गुरुवार की रात पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश या ठंडी हवा से राहत मिली, लेकिन शुक्रवार की सुबह फिर धूप के साथ हुई है। इसलिए, खतरा टला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रात 10 बजे से एक बजे तक का अलर्ट दिया था और अब स्थिति पहले जैसी ही लगभग दिख रही है। शुक्रवार को सर्वाधिक 47.1 डिग्री तापमान बक्सर में दर्ज किया गया था। औरंगाबाद में 46.1 डिग्री, डेहरी में 46 डिग्री, गया में 45.2 डिग्री, अरवल में 44.8 डिग्री और भोजपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया था। पटना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा था। उधर, मानसून को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने जो भविष्यवाणी की है, उसके अनुसार यह नियत तारीख 15 जून से एक-दो दिन पहले भी पहुंच सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिरासत में प्रज्जवल रेवन्ना, आज कोर्ट में पेशी
    Next Article इस साल झारखंड के लोग तरसेंगे बीजू आम को, उत्पादन हुआ कम
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version