Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»रविशंकर और लालू ने सपरिवार मताधिकार का किया प्रयोग
    राज्य

    रविशंकर और लालू ने सपरिवार मताधिकार का किया प्रयोग

    adminBy adminJune 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patna: RJD chief Lalu Prasad Yadav show his finger marked with indelible ink after casting votes for the Last phase of Lok Sabha elections, in Patna, Saturday, June 01, 2024 Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ संसदीय सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। इनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इन सीटों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे तक औसत 16 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस दौरान लालू यादव, रविशंकर प्रसाद, मीसा भारती, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने वोट डाले।

    पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंक प्रसाद ने पत्नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। इनके अलावा बिहार विधानपरिषद के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी मतदान किया और लोगों से वोट डालने की अपील की। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी मां राबड़ी देवी, बड़ी बहन और पाटलीपुत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती और पिता लालू यादव ने वोट डाले।

    सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है। नालंदा से जदयू के मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब से भाजपा के मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना की दूसरी सीट पाटलिपुत्र से भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव, आरा संसदीय सीट से भाजपा सांसद आर के सिंह, काराकाट सीट पर राजग के साझा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

    नालंदा संसदीय सीट पर जदयू के कौशलेंद्र कुमार का महागठबंधन के संदीप सौरभ, पटना साहिब सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत, पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, आरा में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह और महागठबंधन के सुदामा प्रसाद के बीच सीधी टक्कर है।

    बक्सर संसदीय सीट पर राजग के मिथिलेश तिवारी और राजद के सुधाकर सिंह, सासाराम सीट पर राजग के शिवेश राम और महागठबंधन के मनोज कुमार भारती के बीच मुकाबला है जबकि काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। काराकाट सीट से राजग के उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह और महागठबंधन के राजा राम सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। जहानाबाद सीट से जेडीयू के मौजूदा सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और राजद के सुरेंद्र यादव के अलावा पूर्व सांसद अरुण कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

    उल्लेखनीय है कि देश के आठ राज्यों की कुल 57 सीटों पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। देशभर में कुल 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की सीट पर वोटिंग जारी है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीसरे दिन बरामद हुआ फुलवरिया डैम में डूबे युवक की तैरती लाश
    Next Article कमर्शियल गैस सिलेंडर 72 रुपये हुआ सस्ता, नई दरें लागू
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version