Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»नरेन्द्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया, कहा-पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी
    राजनीति

    नरेन्द्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया, कहा-पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । इस रविवार (09 जून) देश की लगातार तीसरी बार बागडोर संभालने जा रहे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी समूह के आधार पुरुष, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर जारी शोक संदेश में रामोजी राव के साथ मुलाकात का फोटो भी अपलोड किया है।

    मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, ”श्री रामोजी राव गरू का निधन अत्यंत दुखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।”

    उन्होंने लिखा है, ”रामोजी राव गरू भारत के विकास को लेकर बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

    उल्लेखनीय है कि 88 वर्षीय रामोजी राव का आज सुबह 4ः50 बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया है। जाने-माने उद्यमी रामोजी राव कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। रामोजी राव को आइकॉनिक मीडिया बैरन और फिल्म मुगल कहा जाता था। उनका पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। अहम बात यह है कि रामोजी राव को कुछ साल पहले कोलन कैंसर हुआ था। इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामोजी समूह के संस्थापक रामोजी राव का निधन
    Next Article लैंड स्कैम : झामुमो नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय समेत 10 के खिलाफ इडी ने चार्जशीट दाखिल की
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

      November 13, 2025

      बिहार के सासाराम में राजद उम्मीदवारों का स्ट्रांम रुम में काउंटिंग से पहले ट्रक पहुंचने को लेकर हंगामा

      November 13, 2025

      मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

      November 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
      • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
      • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
      • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
      • अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version