रांची। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी अंतिम चरण में है। पूरे देश से नव निर्वाचित सांसद दिल्ली पहुंच रहे हैं। साथ ही सभी प्रदेशों से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिलों के अध्यक्ष, प्रभारीए लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र के संयोजक, प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता 9 जून को तीसरी बार मोदी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इधर प्रदेश भाजपा ने झारखंड के सभी सांगठनिक मंडलों में शपथ ग्रहण के अवसर पर उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडलों में आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये हैं। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता ने एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया है। कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया था, जो साकार हो रहा है। कहा कि प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भ्रष्ट- निकम्मी और तुष्टीकरण में आकंठ डूबी ठगबंधन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

