Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नशे के खिलाफ आठ दिन चलेगा अभियान, 19 को राज्यभर में ग्राम चौपाल
    Top Story

    नशे के खिलाफ आठ दिन चलेगा अभियान, 19 को राज्यभर में ग्राम चौपाल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 9, 2024Updated:June 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर झारखंड में मादक पदार्थों, अफीम इत्यादि के विरुद्ध 19 जून से 26 जून तक बड़ा जागरूकता अभियान चलने वाला है। आम लोगों से मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने और इसे छोड़ने की अपील की जायेगी। इसके सेवन के दुष्परिणाम भी बताये जायेंगे। गृह सचिव वंदना दादेल की अध्यक्षता में गठित आॅर्गेनाइजिंग कमेटी ने इस बाबत पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। अलग-अलग विभागों को अभियान चलाने की जिम्मेवारी भी दी गयी है। शहरों-गांवों और स्कूल से लेकर पर्यटन स्थलों, वन क्षेत्र इत्यादि में बड़ा जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें आम लोगोंं की भी सहभागिता होगी। महिला बाल विकास विभाग की इसमें बड़ी भूमिका है। इस विभाग ने अपनी कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। 11 जून तक इस कार्यक्रम के लिए संबंधित विभागों और जिला को प्रचार सामग्री उपलब्ध करा दी जायेगी। सीआइएनआइ से जागरूकता के लिए प्रचार सामग्री प्राप्त कर उपलब्ध करायी जायेगी। सूचना जनसंपर्क विभाग भी 11 जून तक एवी, रेडियो जिंगल्स, शार्ट फिल्म, पोस्टर, पंपलेट्स इत्यादि उपलब्ध करायेगा। स्कूली शिक्षा विभाग कार्यक्रम की सफलता के लिए 12 और 13 जून को रांची में एक कार्यशाला भी आयोजित करेगा। इसमें सभी डीइओ और डीएसइ शामिल होंगे। 13 और 14 जून के वर्कशॉप में एनसीसी-एनएसएस के सदस्य को भी इसमें शामिल किया जायेगा।

    19 जून को पूरे राज्य में ग्राम स्तर पर चौपाल लगाया जायेगा। इसके सफल संचालन के लिए ग्रामीण विकास विभाग की संस्था जेएसएलपीएस, एसएचजी ग्रुप, झारखंड फॉरेष्ट मैनेजमेंट कमेटी, पंचायती राज संस्थाएं कार्य करेंगी। 20 जून को जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशाला किया जायेगा। जिला प्रशासन इसमें सहयोग करेगा। 21 जून को प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 23 और 24 जून को हाट-बाजार आदि में जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसके लिए सूचना-जनसंपर्क विभाग सहयोग करेगा। प्रत्येक जिले में पांच से छह अधिकारी को विशेष रूप से इस कार्य के लिए प्राधिकृत किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमन साहू का शूटर रोहित को पुलिस ने रायपुर में दबोचा
    Next Article चडरी सरना समिति ने भगवान बिरसा की पुण्यतिथि मनायी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version