Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मानिकचक में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, आरोप तृणमूल पर
    राज्य

    मानिकचक में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, आरोप तृणमूल पर

    shivam kumarBy shivam kumarJune 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मालदह। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रोज बंगाल के किसी न किसी हिस्से से हिंसा की खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालदह में चुनाव बाद हिंसा का आरोप लगाया है। आरोप है कि लोकसभा चुनाव में तृणमूल के खराब नतीजों का बदला लेने के लिए तृणमूल ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप तृणमूल आश्रय प्राप्त अपराधियों पर लगा है। मृतक मालदह के गोपालपुर, मानिकचक ब्लॉक के जेसारतला इलाके का कांग्रेस कार्यकर्ता अकमल शेख (22) थे। हालांकि, तृणमूल ने दावा किया कि यह घटना महज एक पारिवारिक विवाद था।

    आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अकमल शेख और उनके साथी शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे केंद्रीय सेना सेवा परीक्षा का फॉर्म भरकर धरमपुर स्टैंड से बाइक से अपने घर जेसारत टोला, गोपालपुर लौट रहे थे। सड़क के बीच खाली पड़े आम के बगीचे में छुपे कुछ बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और सड़क से दूर ले गये। आरोप है कि बाइक सवार को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अकमल शेख को आम के बगीचे में ले जाकर पहले उसके पैरों पर शाबल से मारा और फिर हंसुआ से गोद दिया। घटना सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और अपराधियों का पीछा किया। इसके बाद बदमाश इलाके से भाग गए। स्थानीय लोग तुरंत अकमल मानिकचक ग्रामीण अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे मालदह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। मालदह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कुछ ही घंटों के भीतर उनकी मृत्यु हो गई।

    रविवार को अकमल शेख के पिता ने कहा कि लड़का सेना सेवा परीक्षा का फॉर्म भरकर घर लौट रहा था। तृणमूल आश्रय प्राप्त बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। यह सब गोपालपुर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद नासिर के नेतृत्व में किया गया। लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के कारण तृणमूल हमारी हत्या कर बदला ले रही है।

    स्थानीय कांग्रेस नेता शेख सैफुद्दीन ने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस और तृणमूल की मिलीभगत से हुई है। इस हत्या का नेतृत्व गोपालपुर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद नासिर ने किया था। इस बूथ से बढ़त नहीं ले पाने का बदला तृणमूल हमारी हत्या कर ले रही है। लेकिन पुलिस चुप है।

    तृणमूल नेता मोहम्मद नासिर ने स्पष्ट किया कि हमारा या तृणमूल का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। घटना बेहद दुखद है। मैं पुलिस से उचित जांच के माध्यम से दोषियों की पहचान करने और उन्हें कानून के अनुसार दंडित करने के लिए कहूंगा। कांग्रेस के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएड संयुक्त परीक्षा में शामिल हुए 1495 अभ्यर्थी, 197 ने छोड़ी
    Next Article नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026

      किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा

      June 23, 2026

      एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार का इस्तीफा: फर्जी एडमिशन और टेंडर मामले में CID जांच तेज
      • हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द
      • जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री
      • बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट ने देखी डीएनए रिपोर्ट, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
      • कॉलेज में छात्र लाया देसी कट्टा और कारतूस, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version