Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजराइल ने चार बंधकों को हमास से भीषण लड़ाई में मुक्त कराया, 274 फिलिस्तीनी मारे गए
    दुनिया

    इजराइल ने चार बंधकों को हमास से भीषण लड़ाई में मुक्त कराया, 274 फिलिस्तीनी मारे गए

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। इजराइल के सुरक्षाबलों ने पिछले साल अक्टूबर से आतंकवादी संगठन हमास के पंजों में जकड़े अपने चार नागरिकों को भीषण लड़ाई के बाद आखिरकार मुक्त करा लिया। इजराइली सुरक्षा बलों को इसके लिए शनिवार को गाजा के नुसीरत शरणार्थी क्षेत्र में हमास से कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इस कार्रवाई में 274 फिलिस्तीनी मारे गए। इस इलाके में बंधकों को मुक्त कराने के कई घंटे बाद तक लड़ाई जारी रही।

    आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्सेज) की वेबसाइट में उपलब्ध विवरण में मुक्त कराए गए चारों बंधकों का फोटो भी जारी किया गया है। इनमें नोआ अर्गामानी (25), अल्मोग मीर जान (21), एंड्री कोजलोव (27) और श्लोमी जिव (40) शामिल हैं। आईडीएफ ने कहा है कि इनको हमास ने सात अक्टूबर 2023 को नोवा संगीत समारोह से अगवा कर लिया गया था। इजराइल ने कहा, आतंकी संगठन ने बंधकों को जानबूझकर आबादी वाले क्षेत्रों में रखा। इसका मकसद यह था कि उन्हें मुक्त कराने में बाधा आए। इजराइली एजेंसियों ने सुनियोजित तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर, हमास ने दावा किया है कि इजराइली कार्रवाई में तीन बंधक मारे गए जिनमें एक अमेरिकी नागरिक था।

    गाजा के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि मारे गए लोगों में 57 महिलाएं और 64 बच्चे हैं। इसके अतिरिक्त करीब 700 लोग घायल हुए हैं। इजराइल की सेना ने नुसीरत के अलावा दीर अल-बलाह शहर पर भी हमले किए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले फरवरी में भी बंधक बनाए गए दो इजराइली नागरिकों को मुक्त कराने की कार्रवाई में 74 फिलिस्तीनी मारे गए थे। इस समय इजराइल में चारों बंधकों की रिहाई का जश्न मनाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान पर यूक्रेन ने हमला करने का किया दावा
    Next Article आलमगीर आलम ने मंत्रिपद और सीएलपी से दिया इस्तीफा
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में राष्ट्रीय संकट के बीच रामेश्वर खनाल ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला

      September 15, 2025

      सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में तीन मंत्री शामिल हुए, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

      September 15, 2025

      यूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीतिक रूप से बेहद सफल रहा पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा
      • झारखंड में जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली: हेमंत सोरेन
      • सुप्रीम कोर्ट का धर्मांतरण कानूनों पर झारखंड समेत आठ राज्यों को नोटिस
      • झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं: राकेश सिन्हा
      • पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों ने करायी सूर्या हांसदा की हत्या: दीपक प्रकाश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version