Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अब रांची की सड़कों पर दौड़ेगी एसी इलेक्ट्रिक बस, तैयारियों में लगा रांची नगर निगम
    झारखंड

    अब रांची की सड़कों पर दौड़ेगी एसी इलेक्ट्रिक बस, तैयारियों में लगा रांची नगर निगम

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी की सड़कों पर जल्द ही एसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ती दिखाई देंगी। इसके लिए रांची नगर तैयारियों में लग गया है। यहां तक कि उसने इसके लिए ई-टेंडर नोटिस भी जारी कर रखा है। टेंडर के मुताबिक, रांची की सड़कों पर 24 एसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलायी जानी हैं। इसके अलावा 220 नन एसी डीजल बसों को भी रांची शहर में चलाए जाने की योजना है। इस तरह से कुल 244 बसों को रांची की सड़कों पर उतारे जाने की योजना है।

    एसी बसों और नन एसी डीजल बसों के संचालन के लिए जिनके साथ निगम की सहमति बनेगी, उसके साथ इस काम के लिए 10 सालों का कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। निगम ने टेंडर जारी करते कहा है कि इच्छुक ऐसी एजेंसी या बस आॅपरेटर जो एसी इलेक्ट्रिक और नन एसी डीजल गाडियों की खरीद के साथ उसके संचालन, रख-रखाव और हस्तांतरण में सक्षम हों, वे 2 जुलाई तक बिड जमा कर सकते हैं। टेंडर फीस के तौर पर 25000 हजार रुपए और इएमडी फीस के तौर पर 1 करोड़ रुपए जमा करने होंगे।

    किराया कलेक्शन और मैनपावर की भी जरूरत
    रांची अब धीरे-धीरे स्मार्ट सिटी बनता जा रहा है। बढ़ती आबादी के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन, ट्रैफिक डिपार्टमेंट और नगर निगम पूरी कोशिश में जुटे हैं। लोगों को शहर के एक छोर से दूसरे छोर जाने में कोई मुश्किल न हो और बेहद किफायती दर में शहर के अंदर ट्रैवल कर सकें, इसके लिए बसों की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। इस साल 244 नए सिटी बस रांची की सड़कों पर उतारा जाना है। 244 नई सिटी बसों की खरीदारी के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। अब इसे और ज्यादा सरल और सुगम बनाने के लिए ऐप भी डेवलप किया जा रहा है। रांची नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार सिटी बसों के टेंडर जारी करने के बाद उन बसों में किराया कलेक्शन व मैनपॉवर उपलब्ध कराने के लिए भी निगम ने टेंडर निकाला था।

    इसी वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह तक आवेदन जमा करने को कहा था। कहा जा रहा है कि नगर निगम की सिटी बस आने वाले दिनों में रिंग रोड पर भी चलती हुई दिखाई देगी। शहर के बाहर रिंग रोड से होते हुए शहर के अंदर तक बसों का परिचालन होगा ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को सुविधा हो। बसों की दूरी को देखते हुए किराया भी कम रखा जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा बस का इस्तेमाल लोग कर सकेंगे। इन बसों के लिए खादगढ़ा और आईटीआई बस स्टैंड में बस डीपो भी बनाया जाना है। इसके लिए भी करीब पांच करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दे दी गई है। वहीं सिटी में 200 स्टापेज भी बनाए जाएंगे। इधर ट्रैफिक की अव्यवस्था को देखते हुए सिटी में ई-रिक्शा पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। सिर्फ गलियों और मोहल्लों में ही इनका परिचालन होगा। इसके लिए भी ई-रिक्शा को रूट पास लेना अनिवार्य होगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी को ओमान के सुल्तान ने फोन पर बधाई दी
    Next Article मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में 100 अतिरिक्त टैंकरों से होगी जलापूर्ति: केएन त्रिपाठी
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version