Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस के झारखंड प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात
    झारखंड

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य वरीय नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखंड के संदर्भ में लोकसभा चुनाव सहित वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति के मुताबिक, गुलाम अहमद मीर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले हमने चुनाव में अच्छा संघर्ष किया लेकिन आशातीत सफलता प्राप्त नहीं कर पाए। हम जीत और हार के कारणों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इसके लिए समीक्षात्मक बैठक 12 जून को बुलाई गई है। इसमें हारी गयी सीटों का निचले से लेकर ऊपर स्तर तक गहनता से समीक्षा की जाएगी।

    मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन सक्रिय हो गया है। झारखंड में संगठन की मजबूती के लिए हर प्रयास किया जा रहे हैं और आगामी चुनाव तक संगठन पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहेगा।

    राजेश ठाकुर ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने हमारा नेतृत्व किया है और हमें सफलता दिलाई है। आगे भी हम बेहतर परिणाम के लिए संघर्ष करेंगे। झारखंड की जनता पूरी तरह से हमारे साथ है। इन पांच वर्षों में गठबंधन की सरकार ने विपरीत परिस्थितियों के बाद भी जनता के हित में बेहतर फैसले लेकर उनके जीवन स्तर में सुधार का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर घोषणा पत्र की समीक्षा करते रहते हैं ताकि वादों के अनुसार जनहित के फैसलों को लागू करते रहें।

    ठाकुर ने कहा कि सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण, रोजगार, किसानों की ऋण माफी, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने जैसी घोषणाएं हमारी सरकार ने पूरे किए हैं लेकिन कुछ बिलों को केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित रखा गया है। इसे लेकर हमारा संघर्ष जारी है और हम झारखंड के नए और गंभीर मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे।

    मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप यादव, सांसद कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत, प्रदीप कुमार बालमुचू, विधायक इरफान अंसारी, भूषण बाड़ा, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी शामिल रहे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफुटबॉल पॉवर नेशनल चैंपियनशिप के बालक-बालिका वर्गों में झारखंड में बना चैंपियन
    Next Article तृणमूल कांग्रेस ने स्टॉक मार्केट मामले की सेबी जांच की मांग की
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version