Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»यूपीएससी परीक्षा में बैठने की उम्र घटाने पर हो सकता है विचार
    Top Story

    यूपीएससी परीक्षा में बैठने की उम्र घटाने पर हो सकता है विचार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिविल सेवा परीक्षा में छात्रों की उम्र और उनकी सफलता को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आने के बाद सिविल सेवा परीक्षा में सुधार पर बहस एक बार फिर से तेज हो गई है। सरकार गंभीरता से इस मामले पर विचार कर रही है कि कैसे इस परीक्षा में केवल गंभीर छात्र ही शामिल हों और इसमें बैठने की न्यूनतम उम्र क्या हो? सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रशासनिक सुधार पर बनी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की समिति इन मामलों पर आगामी बैठक में विचार कर सकती है।

    52 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे
    देश की सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली इस प्रतियोगी परीक्षा में एक चिंताजनक ट्रेंड सामने आया है। छात्रों के बीच धीरे-धीरे सिविल सेवा परीक्षा के प्रति बेरुखी बढ़ रही है। हर साल परीक्षा फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है। इस साल 9,47,428 अभ्यर्थियों ने सिविल सर्विस एग्जाम का फॉर्म भरा। लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में मात्र 4,46,623 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 52 फीसदी अभ्यर्थी फॉर्म भरने के बावजूद परीक्षा में नहीं बैठे। चार वर्षों में इस आंकडे में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

    परीक्षा में शामिल होने की उम्र घटेगी
    यूपीएससी के मुताबिक, फॉर्म भरने के बाद छात्रों के परीक्षा न देने से संसाधन बिना उपयोग बर्बाद होते हैं। इससे रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है, ताकि ऐसे स्टूडेंट ही फॉर्म भर सकें, जो गंभीर हों। यूपीएससी की हालिया रिपोर्ट आने के बाद सबसे ज्यादा दबाव उम्र घटाने को लेकर है। यूपीएससी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर छात्र शुरुआती उम्र में ही परीक्षा में बैठते हैं और 70 फीसदी से ज्यादा छात्र 28 साल की उम्र में सफल होते हैं। इसी आधार पर और बसावन कमिटी की रिपोर्ट की अनुशंसा पर सरकार इस बारे में नए सिरे से विचार कर सकती है। अनुशंसा में अभ्यर्थियों की उम्र और प्रयास में कमी के साथ वैकल्पिक विषय को हटाकर उनकी जगह प्रैक्टिकल एक्जाम पर ज्यादा फोकस करने को कहा गया है। कमिटी के मुताबिक, सिविल सेवा में बैठने की उम्र को चरणों में घटाने की जरूरत है।

    सफल छात्रों की औसत आयु
    24-26 साल 25.6%
    26-28 साल 25.5%
    28-30 साल 17.4%
    21-24 साल 15.9%
    30 साल और ऊपर 15.6%
    (आंकड़े पिछले 4 वर्षों के हैं)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1965 युद्ध के हीरो वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का दिल्ली के RR अस्पताल में निधन
    Next Article कमल हासन से मिले अरविंद केजरीवाल, क्या हैं इसके सियासी मायने?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    July 4, 2025

    पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    July 4, 2025

    पलामू में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली

    July 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
    • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
    • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
    • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
    • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version