Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रतापगढ़ : मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल, सर्राफा दुकानदार को लूट कर हुए थे फरार
    राज्य

    प्रतापगढ़ : मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल, सर्राफा दुकानदार को लूट कर हुए थे फरार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापगढ़। जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सर्राफा दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम देकर भागे बाइक सवार बदमाशों को शुक्रवार की भोर में पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान मुठभेड़ में तीनों बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में सुल्तानपुर जिले के ज्ञानीपुर गांव के रहने वाले महेंद्र कसौधन और उनका छोटा भाई सत्यम गुरुवार रात दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों भाई सराय रज़ई ज्ञानीपुर मार्ग पर आकारी पट्टी गांव के निकट पहुंचे तभी दो पल्सर से पांच अज्ञात नकाबपोश बदमाश आए और सर्राफा दुकानदार पर फायर कर दिया। जिससे दोनों भाई घबराकर गड्ढे में गिर गए। बदमाशों ने सर्राफा दुकानदार भाइयों से हाथापाई की और फायर कर 100 ग्राम सोना, 3.5 किलो चांदी, 35 हजार रुपये नकदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की धरपकड़ के लिए जनपद पुलिस को अलर्ट करते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

    जनपद में पुलिस के लूटकांड की घटना के बाद लुटेरों की तलाश के लिए लगाई गई जगह-जगह वाहन चेकिंग के चलते लुटेरे जनपद से बाहर नहीं भाग सके। इस बीच भोर के समय कोहंडौर में पुलिस ने इलाके में लगी नाकाबंदी में लुटेरे फंस गए। पुलिस टीम को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है और उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों में इमरान, अरबाज व नदीम हैं। इनके कब्जे से सर्राफा दुकान से लूटे गए सोने के आभूषण, तीन तमंचा, मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आठ घंटे के भीतर सर्राफा लूटकांड में फरार लुटेरों को दबोच लिया है। तीनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकड़ी निगरानी में उप्र के 19 जनपदों में हो रही बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
    Next Article सांसद प्रिया सरोज का जनपद में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    shivam kumar

      Related Posts

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025

      कोलकाता में जन्मे डॉक्टर को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version