Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 16 जूनः भूटान में बीड़ी-सिगरेट पीना तो दूर, तंबाकू की पैदावार और खरीदने-बेचने पर भी है प्रतिबंध
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 16 जूनः भूटान में बीड़ी-सिगरेट पीना तो दूर, तंबाकू की पैदावार और खरीदने-बेचने पर भी है प्रतिबंध

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख धूम्रपान के खिलाफ कठोर कदम के लिए खास है। भूटान ने साल 2010 में इसी तारीख को तंबाकू के पैदावार और इसकी खरीद-बिक्री पर पूर्ण रोक लगा दी थी। वैसे तो भूटान धूम्रपान का शुरू से सख्त विरोधी रहा है। उसने छह साल पहले 2004 में पूरे देश में तंबाकू के सेवन पर रोक लगा दी गई थी। सीमित मात्रा इसके आयात की अनुमति थी लेकिन इसपर भारी टैक्स लगाया गया था। 2005 में भूटान में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू के सेवन पर रोक लगाई गई और 2010 में और कड़े प्रतिबंध लगाकर भूटान तंबाकू पर बैन लगाने वाला पहला देश बन गया।

    इस संबंध में भारत में भी कठोर कदम उठाए गए हैं। 2 अक्टूबर 2008 को सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग को बैन किया जा चुका है। ऑडिटोरियम, थियेटर, अस्पताल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, होटल, बार और पब जैसी जगहों पर स्मोकिंग प्रतिबंधित है। हालांकि, कछ जगहों पर स्मोकिंग के लिए अलग से जगह बनाई जाती है। किसी शिक्षण संस्थान के लगभग 100 मीटर के दायरे में तंबाकू की बिक्री पर रोक है। 18 साल से कम उम्र के लोगों को तंबाकू बेचने की भी इजाजत नहीं है।

    महत्वपूर्ण दस्तावेज

    1746ः ऑस्ट्रिया और सर्दीनिया ने स्पेनिश और फ्रांसीसी सेना को पियाकेन्जा की लड़ाई में हराया।

    1779: स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।

    1815ः नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।

    1822ः डेनमार्क वेसी ने दक्षिण कैरोलिना में दास विद्रोह का नेतृत्व किया।

    1824ः ग्रेट ब्रिटेन में जानवरों की क्रूरता की रोकथाम के लिए रॉयल सोसाइटी की स्थापना।

    1858ः प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।

    1881ः ऑस्ट्रिया,हंगरी और सर्बिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1884: अमेरिका के ब्रुकलिन में पहला रोलर कोस्टर खोला गया।

    1891ः जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बने।

    1903: हेनरी फोर्ड ने 12 लोगों के साथ मिलकर फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की। कंपनी ने इसी साल 15 जुलाई को अपनी पहली कार बेची। फोर्ड आज दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी है।

    1904: यूजीन श्यूमन ने फिनलैंड के गवर्नर जनरल निकोले बॉब्रीकोव की हत्या की।

    1911: न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।

    1963: रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। सुश्री तेरेशकोवा अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

    1979: सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

    1992: ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई किताब ‘डायना – ए ट्रू स्टोरी’ का विमोचन।

    2009: मुंबई आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

    2010: भूटान तंबाकू प्रोडक्ट पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश।

    2012: चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ-9 प्रक्षेपित किया।

    2012: अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा।

    2012: बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्ष बाद कारोबार शुरू किया।

    जन्म

    1910ः ओडिशा एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।

    1918ः दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश।

    1950ः अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती।

    निधन

    1925: राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास।

    1999ः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सीएस वेंकटाचार।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालाब में बदमाशों ने दिया जहर, सारी मछलियां मरी
    Next Article राजस्थानः बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बरामद की 12 किलो हेरोइन
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version