Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बिजली-पानी देने में झारखंड सरकार फेल: बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    बिजली-पानी देने में झारखंड सरकार फेल: बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -परिणाम की समीक्षा के लिए पलामू पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
    पलामू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पलामू सहित पूरे प्रदेश में बिजली और पानी देने में भी झारखंड सरकार फेल साबित हो रही है। केंद्र सरकार की नल-जल योजना का लाभ दिलाने में भी राज्य सरकार फेल हो गयी है। थोड़ा बहुत काम हुआ है, लेकिन उसकी भी स्थिति ठीक नहीं है। लोगों को पर्याप्त बिजली-पानी मिले, इसके लिए युद्धस्तर पर अभी भी कार्य करने की जरूरत है। बिजली नहीं मिलने के कारण व्यवसाय ठप है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पलामू का अधिकतम तापमान हर दिन 45 डिग्री को पार कर रहा है। ऐसे में एसी तक काम करना बंद कर दिया है। अधिकारियों से जब पूछा जा रहा है, तो वे सुधार करने की बात कहते हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं नजर आता। अभी जो स्थिति है उसमें हर एक जनमानस तक बिजली और पानी प्राथमिकता के तौर पर मिलनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी लोकसभा चुनाव में मिली हार और जीत की समीक्षा के लिए रविवार को डालटनगंज पहुंचे। यहां परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 400 सीटें लाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ने पर विपक्ष ने दुष्प्रचार किया। खासकर अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को दिगभ्रमित किया गया। बताया गया कि भाजपा यदि इतनी सीटें ले आयेगी, तो देश का संविधान बदल दिया जायेगा। उनके हक-अधिकार मारे जायेंगे। आरक्षण समाप्त हो जायेगा। इसका प्रभाव चुनाव में पड़ा और भाजपा को सीटें गंवानी पड़ी।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की समीक्षा के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की गयी। बाबूलाल ने कहा कि जिस सीट पर लोकसभा चुनाव में जीत मिली है, वहां समीक्षा कर यह जानने की कोशिश की जायेगी कि और अधिक वोट मिल सकते थे या नहीं। जहां हार हुई है वहां यह जानने की कोशिश की जायेगी कि उम्मीदवार को वोट किन कारणों से नहीं मिले।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम आवास ग्रामीण: दो साल बाद झारखंड की झोली में 1.20 लाख आवास
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि व किसान के विकास का रोडमैप तैयारः शिवराज सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version