Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि व किसान के विकास का रोडमैप तैयारः शिवराज सिंह
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि व किसान के विकास का रोडमैप तैयारः शिवराज सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarJune 16, 2024Updated:June 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – केन्द्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश आए शिवराज, मुरैना स्टेशन पर भव्य स्वागत

    मुरैना। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास पंचायत राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा भगवान की सेवा है। कृषि एवं किसान कल्याण के लिए 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर सबसे पहले 18 जून को काशी से किसानों को सम्मान निधि की राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी सिंगल क्लिक के माध्यम से इस राशि को हस्तांतरित करेंगे। सरकार किसान कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

    केन्द्रीय कृषि मंत्री रविवार को मुरैना रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। केंद्र सरकार में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं। रविवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने मुरैना रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण के लिए अद्भुत व अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पूरा करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए कृषि परिदृश्य को आगे ले जाने का काम किया जाएगा। इसका रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

    केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी थीं। केन्द्रीय मंत्री चौहान के स्वागत के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, पूर्व विधायक परशुराम मुदगल, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़, अनिल गोयल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हमीर सिंह पटेल, देवीराम उपाध्याय, रामनरेश शर्मा, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, प्रेमकांत शर्मा, राहुल कंषाना, अरविंद सिंह सिकरवार गुडुआ, धीरज सोनू शर्मा मण्डल अध्यक्ष, सुनील उपाध्याय, अवधेश पाराशर, नीरज भदौरिया, अशोक यादव, ऋषि यादव, रामलखन गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजली-पानी देने में झारखंड सरकार फेल: बाबूलाल
    Next Article कांग्रेस चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक, रिजल्ट की समीक्षा का खाका तैयार करने में जुटी कांग्रेस
    shivam kumar

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version