Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»स्विफ्ट डिजायर कार में 38 लाख के 127 किग्रा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    राज्य

    स्विफ्ट डिजायर कार में 38 लाख के 127 किग्रा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झांसी। एसटीएफ एवं बबीना पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात झांसी-ललितपुर हाईवे पर रसोई गांव के समीप घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 127 किलो गांजा की खेप बरामद कर ली। साथ ही कार से दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गांजे की बाजार मे कीमत 38 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों युवकों ने झांसी में भी कुछ किलो गांजे की बिक्री की है और बकाया माल छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे।

    रविवार को एसटीएफ लखनऊ यूनिट प्रभारी वीरेंद्र यादव को सूचना मिली थी कि बबीना क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेप गुजरने वाली है। इस पर एसटीएफ प्रभारी और बबीना थाना प्रभारी अरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ललितपुर की ओर से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी एवं सीट के नीचे बोरे में छिपाकर रखा 127 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस चालक जितेंद्र उर्फ लक्की पुत्र पदम सिंह एवं आकाश पुत्र राजवीर सिंह दोनों निवासी मगोर्रा, मथुरा उप्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोग उड़ीसा से लेकर इसे छत्तीसगढ़ खपाने के लिए जाते हैं। इसकी कुछ मात्रा झांसी में भी बेची गई है। पुलिस के मुताबिक आकाश पहले भी गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ बबीना समेत जीआरपी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस पता लगा रही है कि उन्होंने झांसी में गांजा कहां खपाया है।

    एसटीएफ ने पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी गई है। इसके अलावा आकाश के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट में दो मामले दर्ज हैं। वही जितेंद्र के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में पहले से ही एक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने 127 किलोग्राम गांजा पकड़े जाने का मामला गांजा तस्करों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी बने शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी बनाए गए असम के मुख्यमंत्री
    Next Article विधानसभा चुनाव के लिए आजसू पार्टी का रोड मैप तैयार : सुदेश महतो
    shivam kumar

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version