Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सांसद निशिकांत दुबे पर भड़के विधायक नारायण दास, कहा- संगठन को इज्जत नहीं देनेवाले लीडर पर संज्ञान ले प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व
    झारखंड

    सांसद निशिकांत दुबे पर भड़के विधायक नारायण दास, कहा- संगठन को इज्जत नहीं देनेवाले लीडर पर संज्ञान ले प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024Updated:June 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक नारायण दास ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से नाराजगी जतायी है। उन पर पार्टी संगठन और पार्टी लीडरों को दरकिनार किये जाने का आरोप लगाया है। ये सब बातें उन्होंने तब कही हैं, जब देवघर में राजमहल और दुमका लोकसभा सीटों पर हार को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू और उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय देवघर में पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ समीक्षा करने में जुटे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताआें के बीच तनातनी और मारपीट तक होने की खबर सामने आयी। इसके बाद मीडिया से बात करते देवघर विधायक नारायण दास ने अपनी ही पार्टी के सांसद निशिकांत को निशाने पर लिया। कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी।

    इसी दौरान निशिकांत के भेजे गये गुर्गे, जो कि भाजपा से जुड़े भी नहीं थे, उन लोगों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गालियां दीं। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। नारायण दास ने चैलेंज करते हुए कहा कि सांसद कोई प्रमाण दिखायें, कोई आॅडियो-वीडियो लायें, जिसमें मैंने किसी को सांसद निशिकांत को वोट देने से मना किया हो। नारायण दास ने कहा कि जब इस चुनाव में निशिकांत टिकट लेकर आये तो उन्हें पत्नी के इलाज के लिए हैदराबाद जाना था। पर वह उस समय नहीं गये। होली के दिन उनके (सांसद) पास जाकर उन्हें विजय का तिलक लगाया था। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलनों में उनकी भागीदारी निरंतर रही है। देवघर जिले का मोहनपुर पहले राजद का गढ़ था। 2014-2019 में बतौर विधायक वहां से भी सफलता मिली थी। एक दिन वहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मोहनपुर ने उन्हें गोद ले लिया है या उन्होंने मोहनपुर को गोद ले लिया है, इस पर मंच पर ही निशिकांत उखड़ गये थे। यहां तक कि 2019 के विधानसभा चुनाव में निशिकांत ने उन्हें हराने का काम किया।

    वे अब भी खुलेआम मेरा (विधायक) विरोध कर रहे हैं। नारायण दास के मुताबिक, वे बाइ बर्थ भाजपाई हैं, आयातित नहीं। 2009 में जब निशिकांत चुनाव (लोकसभा) लड़ने आये तो तो देवघर में पार्टी का कार्यालय तक नहीं था। उन्हें (निशिकांत) कोई जानता तक नहीं था। उनकी जीत के लिए उन्होंने उनका जूता तक उठाया है। अब वे कहते हैं कि पार्टी संगठन से उनको मतलब नहीं। संगठन ने उन्हें नहीं जिताया। वे महागामा के अशोक कुमार, गोड्डा विधायक अमित मंडल वगैरह के पक्ष में भी नहीं रहते। ऐसे नेता के इस आचरण को लेकर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को सुध लेनी चाहिए। उनके गुर्गों ने जो हरकत की है, उसकी जितनी निंदा हो, कम है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंबा ने विस में 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग की थी
    Next Article भाजपा के सामने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की चुनौती
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025

      आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड

      May 28, 2025

      रामगढ़ के 14 वें डीसी के रूप में फैज अक अहमद मुमताज ने ग्रहण किया प्रभार

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल
      • आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड
      • रामगढ़ के 14 वें डीसी के रूप में फैज अक अहमद मुमताज ने ग्रहण किया प्रभार
      • जमशेदपुर के नए एसएसपी बने पीयूष पांडे, किशोर कौशल से लिया पदभार
      • अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version