Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बेंगुलरु में भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति
    Top Story

    बेंगुलरु में भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| बेंगलुरु में सोमवार को तेज बौछारों व हवाओं के थपेड़ों के साथ भारी बारिश हुई, जिसके कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर जाने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, सोमवार सुबह 8.30 बजे तक कुछ इलाकों में अधिकतम 99.5 मिलीमीटर तक बारिश के साथ कई इलाकों में मध्यम से लेकर तेज बौछारें पड़ीं

    भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) बेंगलुरु के प्रमुख सुंदर एम. मेत्री के मुताबिक, क्षेत्र में अभी भी दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है।

    मेत्री ने आईएएनएस को बताया, राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून अभी भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में दबाव की स्थिति के कारण राज्य में बारिश हो रही है।

    राज्य के उत्तरी और कई आंतरिक जिलों में भी भारी बारिश हुई है।

    बेंगलुरु के लोगों की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई। शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी भरा होने के कारण नाले बह रहे हैं।

    हालांकि, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण पेड़ या बिजली के खंभों के गिरने या कोई हादसा होने की कोई सूचना नहीं है।

    केएसएनडीएमसी के मुताबिक, शहर में एक से 24 सितंबर के बीच कुल 812 मिलीमिटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर इस समय 584 मिलीमीटर बारिश होती है।

    शहर में इस महीने सामान्य से 39 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई।

    आईएमडी के मुताबिक, शहर में अगले दो दिनों तक बारिश या गरज के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित
    Next Article ‘पद्मावती’ में शाहिद का शानदार लुक सामने आया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे में बदलाव, अब 29 मई को ही पहुंचेंगे पटना

    May 17, 2025

    उत्तराखंड के हरिद्वार में रूबी देवी बनकर रह रही बंगालदेशी रूबीना गिरफ्तार, दो बच्चे भी पकड़े गए

    May 17, 2025

    प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को शानदार उपलब्धि पर दी बधाई

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तुर्किये! गलती कर दी, ऑपरेशन दोस्त के बदले खंजर चला दिया
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे में बदलाव, अब 29 मई को ही पहुंचेंगे पटना
    • उत्तराखंड के हरिद्वार में रूबी देवी बनकर रह रही बंगालदेशी रूबीना गिरफ्तार, दो बच्चे भी पकड़े गए
    • प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को शानदार उपलब्धि पर दी बधाई
    • मणिपुर में हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version