Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक 24 को
    Top Story

    झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक 24 को

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 जून को दिल्ली में होगी। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में चार माह के बाद विधानसभा का चुनाव है। राहुल गांधी का झारखंड से विशेष लगाव रहा है। इसलिए झारखंड में होने वाले चुनाव पर उनकी खास नजर है। लोकसभा चुनाव में झारखंड में मिली सफलता से उन्हें विश्वास है कि झारखंड में फिर से इंडिया खेमे की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

    शांति ने कहा कि 24 जून को होने वाली बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य वरीय नेता उपस्थित रहेंगे। शांति ने कहा कि बैठक में विधानसभा चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट के बारे में चर्चा होगी। साथ ही जनहित के मुद्दों पर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाने, वर्तमान महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुंचाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा 2019 के चुनावी परिदृश्य और वर्तमान हालात पर चर्चा कर आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। घोषणा पत्र सहित सारे समीकरणों, गठबंधन दलों के साथ संवाद और समन्वय की रणनीति पर चर्चा होगी। शांति ने कहा कि बैठक के दौरान कांग्रेस द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव में जिन-जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे उनके हार जीत पर भी चर्चा होगी और उसमें बेहतर सुधार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए विपक्ष आतुर और परेशान है। लोकसभा चुनाव परिणाम से भाजपा के नेता हताश हैं और झारखंड के चुनाव को प्रभावित करने के लिए केंद्र के मंत्री और मुख्यमंत्री को चुनावी कमान सौंपी गयी है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगासी ने स्टीफन अवग्यान मेमोरियल खिताब जीता
    Next Article प्रतिबंधित मांस मामले में सख्त कार्रवाई करें राज्य सरकार : अमर बाउरी
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version