Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली
    राज्य

    पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

    shivam kumarBy shivam kumarJune 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शाहजहांपुर। जनपद में खुटार थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ कर पकड़ा है। पुलिस कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे खुटार थानाध्यक्ष संजय कुमार को सूचना मिली कि पन्द्रह हजार का इनामी बदमाश अपने साथी के साथ टाह खुर्द कला गांव में किसी से मिलने गया है। वहां से वो ग्राम चमराबोझी मोड़ से होते हुए वापस पुवाया जायेंगे। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ लक्ष्मीपुर चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। कुछ ही समय में एक मोटरसाईकिल से संदिग्ध आते दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल पर पीछे बैठे बदमाश के साथी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और पुवाया की तरफ भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने तत्काल पुवाया पुलिस को बदमाशों की जानकारी दी और पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख बदमाश गंगसरा गांव में घुसे तो वहां उनका सामना गश्त कर रही पुलिस से हो गया। बदमाशों ने अपनी मोटरसाईकिल औरंगाबाद रोड से मोड़ दी और बरौना जंगल तिराहे की ओर भागते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।बदमाश मोटरसाईकिल छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। पीछा कर रही खुटार और पुवाया पुलिस ने बदमाशों की घेराबन्दी कर ली। इस पर बदमाशों ने फायर कर दिया। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में खुटार थानाध्यक्ष और एक अन्य पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये। पुलिस टीम की ओर से की गई जबावी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी और वो घायल होकर गिर गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

    एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश खुटार थानाक्षेत्र के जादमपुर कला गांव का रहने वाला बिलाल है। बदमाश के कब्जे से मोटरसाईकिल तथा अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

    भैंस चोरी के मामले में पुलिस को थी तलाश
    एसपी ग्रामीण ने बताया की बीती नौ जून को महुआ पिमाई गांव से बदमाशों ने कुछ भैंस चोरी कर ली थी। गांव वालों ने बदमाश का पीछा भी किया था, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए थे। गांव के रहने वाले राकेश कुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।

    एसपी ग्रामीण ने बताया कि बिलाल एक हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जनपद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिलाल के ऊपर पन्द्रह हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसके फरार साथी को तलाश कर रही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक व यूपी में चोरी-लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
    Next Article अयोध्या: राम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, एसएसएफ जवान की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version