Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति मुर्मू को प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ, गृहमंत्री शाह ने जन्मदिन की दी बधाई
    देश

    राष्ट्रपति मुर्मू को प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ, गृहमंत्री शाह ने जन्मदिन की दी बधाई

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति आज सुबह जन्मदिन पर सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनकी बुद्धिमत्ता और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को आशा देती है। भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सदैव उनका आभारी रहेगा। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।”

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपति को एक्स हैंडल पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने लिखा है, ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। उनका भारत के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण को व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। भारत उनकी अंतर्दृष्टि और योगदान से बहुत लाभान्वित हुआ है। समाज के गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून सराहनीय है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।”

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने लिखा है, ” राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास, गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

    जन्मदिन पर मिल रहे बधाई संदेशों के बीच आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले दिल्ली स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। 20 जून 1958 को जन्मी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हुए देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि प्रतिभा पाटिल के बाद द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार डीएसपी का तबादला
    Next Article पेपर लीक में गुजरात लॉबी का नाम ही क्यों आता है : लालजी वर्मा
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पाकिस्तान ने माना- भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान हमलों में भारी नुकसान पहुंचाया

      June 3, 2025

      योगी कैबिनेट का फैसला : पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी राज्य सरकार

      June 3, 2025

      राजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version