Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»जर्मनी की कमान चौथी बार एंजेला मर्केल के हाथों में,
    दुनिया

    जर्मनी की कमान चौथी बार एंजेला मर्केल के हाथों में,

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने देश के आम चुनाव में जीत हासिल की। वह चौथी बार देश की कमान संभालेंगी।…”

    जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने देश के आम चुनाव में जीत हासिल की। वह चौथी बार देश की कमान संभालेंगी। वहीं, धुर दक्षिणपंथी पार्टी एंटी इमीग्रेशन अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) को भी संसद में प्रवेश मिला।

    मर्केल ने अपने कंजरवेटिव (सीडीयू /सीएसयू) गठजोड़ के साथ करीब 33 प्रतिशत मत हासिल किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोशल डेमोक्रेट्स और उसके उम्मीदवार मार्टिन शूल्ज दूसरे नम्बर पर रहे और 20-21 प्रतिशत वोट हासिल किया। इसलिए मर्केल को सरकार बनाने के लिए गठबंधन की जरूरत पड़ सकती है।

    1949 के बाद से कंजरवेटिव पार्टी को सबसे कम वोट मिले हैं। मर्केल ने कहा, ‘हमें और बेहतर नतीजों की उम्मीद थी लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने एक चुनौती भरा कार्यकाल खत्म किया है। इसलिए मुझे खुशी है कि हम अपने चुनावी लक्ष्यों के करीब पहुंचे।

    हम सबसे मजबूत पार्टी हैं और हमारे पास सरकार बनाने का बहुमत है।

    हालांकि, इस्लाम विरोधी और शरणार्थी विरोधी ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ (एएफडी) पार्टी ने करीब 13 प्रतिशत वोट हासिल किया और उसने सबको चौंका दिया। ऐसे दौर में जब विश्व भर में शरणार्थियों का मुद्दा जोरों पर है, यह पार्टी शरणार्थी विरोधी चुनाव अभियान की वजह से चर्चा में रही थी। यह पार्टी जर्मनी की तीसरी सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरी।

    मर्केल 12 साल से सत्ता में हैं। उन्होंने प्रचार अभियान में अपने शासनकाल में देश में बेरोजगारी कम करने, मजबूत आर्थिक वृद्धि, संतुलित बजट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते महत्व जैसी उपलब्धियों पर जोर दिया।

    पहले कराए गए जनमत संग्रहों में भी इसका असर देखने को मिला था। जिनमें मर्केल के गठबंधन को प्रतिद्वंद्वी मार्टिन शुल्ज और उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी पर बढ़त दिखाई गई थी। शुल्ज ने अपने गृहनगर वूर्सेलेन में पत्नी इंगा के साथ मतदान किया।

    इससे पहले लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमीयर का बिल्ड एम सोनटैग अखबार में लेख प्रकाशित किया गया। इसमें उन्होंने लोगों को आगाह किया कि मतदान नहीं करके वे दूसरों को अपने देश के भविष्य के बारे में निर्णय लेने का मौका न दें।

    “जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने देश के आम चुनाव में जीत हासिल की।

    वह चौथी बार देश की कमान संभालेंगी।…”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी:बैलगाड़ी से गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार करेंगे
    Next Article HOCL में वरिष्ठ प्लांट इंजिनियर के पद पर भर्ती
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

    May 16, 2025

    मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया

    May 16, 2025

    काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
    • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
    • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
    • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version