Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 22 जूनः फुटबॉल में ‘हैंड ऑफ गॉड’ का वो किस्सा
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 22 जूनः फुटबॉल में ‘हैंड ऑफ गॉड’ का वो किस्सा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फुटबॉल प्रेमियों के लिए ‘हैंड ऑफ गॉड’ बहुचर्चित शब्दावली है, जिसके साथ इस खेल के जादूगर डिएगो माराडोना का नाम हमेशा के लिए जुड़ हो गया। माराडोना ने 1986 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया था।

    साल 1983 में मैक्सिको में खेला गया विश्व कप माराडोना के नाम रहा था। अर्जेंटीना की कप्तानी कर माराडोना ने अपने दम पर टीम को चैंपियन बनाया था। फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने वेस्ट जर्मनी की टीम को 3-2 से हराकर खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया था। इससे पहले 22 जून 1986 को क्वार्टर फाइनल का मुकाबला लोगों के लिए याद बन गया, जिसमें मराडोना की तरफ से किए गए गोल को ‘हैंड ऑफ गॉड’ का नाम दिया गया।

    दरअसल, माराडोना ने गेंद को सिर से मार कर गोल पोस्ट में डालने की कोशिश की लेकिन इसके बजाय गेंद उनके हाथ से लगी और गोलकीपर पीटर शिल्टन को छकाते हुए नेट से जा लगी। ट्यूनीशिया के रेफरी अली बिन नासेर यह देखने से चूक गए कि माराडोना ने हाथ से गोल किया है। रेफरी ने इसे गोल करार दिया। मैच में दोनों ही गोल माराडोना ने किए थे और अर्जेंटीना ने 2-1 से इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की। बाद में माराडोना ने इस गोल में ईश्वर का हाथ बताया और इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ करार दिया।

    इस मैच के बाद रेफरी अली बिन नासेर ने गेंद को अपने पास रख लिया। कई साल बाद रेफरी ने जब इसे नीलाम किया तो 24 लाख डॉलर की भारी-भरकम रकम मिली।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1897- चापेकर बंधु दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।

    1906- स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

    1911- किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

    1939- नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।

    1941- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

    1944- अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।

    1981- अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।

    1986- अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया।

    2002- ईरान में आये भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।

    2005- पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।

    2006- अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

    2007- सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।

    2009- 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।

    2016- इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह।

    जन्म

    1985 – मद्दीला गुरुमूर्ति – वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

    1985 – अनीता पौलदुरई – भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान हैं।

    1900 – गणेश घोष – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

    1932 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।

    1950 – टॉम अल्टर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

    निधन

    2005 – सुन्दर सिंह भण्डारी- भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे।

    2000 – केदारनाथ अग्रवाल- हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि।

    1994 – एल. वी. प्रसाद- भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।

    1988 – भदन्त आनन्द कौसल्यायन- प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान।

    1932 – जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’- भारत के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस के हमले से यूक्रेन ने पूरे देश में ब्लैकआउट की घोषणा की
    Next Article समग्र विश्व और मानवता को भारत की सबसे बड़ी सौगात है योग: अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version