Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»समग्र विश्व और मानवता को भारत की सबसे बड़ी सौगात है योग: अमित शाह
    देश

    समग्र विश्व और मानवता को भारत की सबसे बड़ी सौगात है योग: अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarJune 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -केन्द्रीय गृह मंत्री ने बोडकदेव स्थित गोटिला गार्डन में किया योगाभ्यास

    अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद के बोडकदेव स्थित गोटिला गार्डन में योगाभ्यास किया। समारोह में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरूआत की। मोदी ने अपने प्रस्ताव से भारत के प्राचीन विज्ञान योग से पूरे विश्व का परिचय कराया।

    इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि देश ने वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ऐतिहासिक जनादेश मिलने के बाद मोदी जब पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में गए, तब उन्होंने 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रस्ताव के जरिए अपने देश के प्राचीन विज्ञान योग से पूरे विश्व का परिचय कराया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 170 से अधिक देश योग दिवस मनाने के लिए सहमत हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया और मानवता को बहुत कुछ दिया है और योग इसमें सबसे बड़ा उपहार और वरदान है। उन्होंने कहा कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए योग से बड़ा कोई विज्ञान नहीं है और योग हमारे मन के भीतर अपार ऊर्जा के सागर में गोता लगाने का एकमात्र साधन है। मन की ऊर्जा को आत्मा से जोड़ने और उसका उपयोग विश्व कल्याण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए योग से बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता। इसके साथ ही योग आज के समय में होने वाली कई बीमारियों का इलाज भी है।

    शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के परिणामस्वरूप योग समग्र मानवता के लिए एक बड़ा मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने योग को बढ़ावा दिया है और इसे खेल के रूप में मान्यता दी है। गुजरात सरकार समेत सभी के सहयोग से आज सुबह राज्य में करीब सवा करोड़ लोगों ने योग किया।शाह ने कहा कि योग हमारे वेदों में वर्णित ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र को साकार कर रहा है।

    केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों सेे मिला ज्ञान ही हमें आगे ले जा सकता है। हमारी शारीरिक शक्ति, मन की शांति, कल्पना का दायरा, विवेक की शक्ति, पूरे देश की सामूहिक ऊर्जा को जागृत करने के लिए योग से बड़ा कोई साधन नहीं हो सकता। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सौगात देकर पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और ज्ञान का परचम लहराया है। इस अवसर पर उन्होंने देश-दुनिया के योग प्रेमियों को शुभकामना दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 22 जूनः फुटबॉल में ‘हैंड ऑफ गॉड’ का वो किस्सा
    Next Article हमारे बहादुर सैनिकों की आक्रामक क्षमताओं को संभालता है योग : रक्षा मंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      राहुल गांधी ने वायनाड में दोहराया वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासे का दावा

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version