Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर उपराज्यपाल ने की ‘प्रथम पूजा’
    देश

    अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर उपराज्यपाल ने की ‘प्रथम पूजा’

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024Updated:June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर शनिवार सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रथम पूजा’ की। उपराज्यपाल ने बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद लिया और सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

    मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं के लिए समग्र यात्रा अनुभव में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रशासन और श्राइन बोर्ड के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारी और संबंधित विभाग तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आवश्यक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं कि यात्रा सुचारू, सुरक्षित और परेशानी मुक्त हो। उन्होंने नागरिकों से देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करने और उनकी सेवा करने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया।

    उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की यह प्राचीन परंपरा रही है कि सभी समुदायों के लोग इस यात्रा में भाग लेते हैं, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। इस वर्ष, वार्षिक यात्रा 29 जून से दोनों मार्गों- अनंतनाग जिले में पहलगाम और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू होगी। मुख्य सचिव अटल डुल्लू, एसएएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मंदीप कुमार भंडारी, एसएएसबी, सेना और उपराज्यपाल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रथम पूजा में शामिल हुए।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी में प्रयुक्त सामान बरामद
    Next Article दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 47 की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version