Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 23 जूनः बड़े मकसद के लिए डॉ. मुखर्जी ने दी प्राणों की आहुति
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 23 जूनः बड़े मकसद के लिए डॉ. मुखर्जी ने दी प्राणों की आहुति

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024Updated:June 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्थान-श्रीनगर, साल-1953, तारीख- 23 जून, समय- तड़के 3:40 बजे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत। पूरे देश में हलचल। निष्पक्ष जांच की मांग। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को सख्त विरोधी और देश के दूसरे राज्यों की तरह कश्मीर को देखे जाने के पुरजोर हिमायती डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसी मकसद को हासिल करने की कोशिश में प्राणों की आहुति दी।

    जुलाई 1901 को कोलकाता के संभ्रांत बंगाली परिवार में जन्मे मुखर्जी केवल 33 साल की उम्र में कोलकाता यूनिवर्सिटी के कुलपति बन गए। वहां से वे कोलकाता विधानसभा पहुंचे और उनका राजनैतिक करियर शुरू हुआ। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अपनी अंतरिम सरकार में मंत्री पद दिया लेकिन थोड़े समय बाद ही मुखर्जी ने कश्मीर के मुद्दे पर नेहरू पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए 6 अप्रैल 1950 को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वे चाहते थे कि कश्मीर में प्रवेश के लिए किसी इजाजत की जरूरत नहीं पड़े। उन्होंने साफ कहा- एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे।

    इसी का विरोध करते हुए डॉ. मुखर्जी कश्मीर जाकर लोगों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे। 8 मई 1953 को वे दिल्ली से कश्मीर जाने के लिए निकल पड़े। 11 मई 1953 को कश्मीर में प्रवेश करते दो सहयोगियों के साथ उन्हें शेख अब्दुल्ला की तत्कालीन सरकार ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पहले श्रीनगर सेंट्रल जेल भेजा गया और बाद में शहर के बाहर बने एक कॉटेज में ट्रांसफर किया गया।

    एक महीने से ज्यादा समय तक कैद रखे गए मुखर्जी की सेहत लगातार बिगड़ रही थी। 19 व 20 जून की रात उन्हें प्लूराइटिस होना पाया गया, जो उन्हें 1937 और 1944 में भी हो चुका था। डॉक्टर अली मोहम्मद ने उन्हें स्ट्रेप्टोमाइसिन का इंजेक्शन दिया था। हालांकि मुखर्जी ने डॉ. अली को बताया था कि उनके फैमिली डॉक्टर के मुताबिक ये दवा उनके शरीर को सूट नहीं करती थी, फिर भी अली ने उन्हें भरोसा दिला कर ये इंजेक्शन दिया था।

    22 जून को मुखर्जी को सांस लेने में तकलीफ महूसस हुई। अस्पताल में शिफ्ट किए जाने पर उन्हें हार्ट अटैक होना पाया गया। राज्य सरकार ने घोषणा की कि 23 जून की अलसुबह 3:40 बजे दिल के दौरे से मुखर्जी का निधन हो गया।

    अपने बेटे के मृत्यु की खबर सुनने के बाद डॉ. मुखर्जी की मां योगमाया देवी ने कहा था- ‘मेरे पुत्र की मृत्यु भारत माता के पुत्र की मृत्यु है।’

    अन्य अहम घटनाएंः

    1810- बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा।

    1868- क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।

    1953- जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत।

    1960- जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।

    1980- प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पुत्र संजय गाँधी विमान दुर्घटना में मौत।

    1985- एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।

    1994- संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक की घोषणा।

    1995- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।

    1996- शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

    2008-नेपाल सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।

    2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची में शामिल।

    2016- ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया।

    2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।

    जन्म

    1972- संजीव कुमार बालियान – भाजपा नेता व पूर्व सांसद।

    1939- सैयद शाहिद हाकिम – पूर्व भारतीय फुटबॉलर।

    1936- एन. भास्कर राव – भारतीय राजनीतिज्ञ, जिनका सम्बंध ‘तेलुगु देशम पार्टी’ से है।

    1936- प्रदीप कुमार बनर्जी- भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

    1934 – चण्डी प्रसाद भट्ट- गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता।

    वीरभद्र सिंह- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

    1901- राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी – भारत के अमर शहीद क्रांतिकारियों में से एक।

    1912 – एलेन ट्यूरिंग- अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक।

    निधन

    1761- बालाजी बाजीराव – महान मराठा पेशवा।

    1914 – गंगाप्रसाद वर्मा – राजनेता तथा समाज सुधारक।

    1939- गिजुभाई बधेका – गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री।

    1971- श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त।

    1980- संजय गाँधी- भारतीय नेता एवं इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।

    वी.वी. गिरी- भारत के चौथे राष्ट्रपति।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस

    संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर जताया शोक
    Next Article शिवराज चौहान और हिमंत का झारखंड में होगा लिटमस टेस्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version