Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांग्लादेश-भारत की पड़ोसी पहले नीति के संगम पर स्थित है : मोदी
    देश

    बांग्लादेश-भारत की पड़ोसी पहले नीति के संगम पर स्थित है : मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश भारत की पड़ोसी पहले नीति, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के संगम पर स्थित है।

    नई दिल्ली में अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैसे तो पिछले एक साल में हम 10 बार मिल चुके हैं, लेकिन आज की मुलाकात खास है क्योंकि प्रधानमंत्री शेख हसीना हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में हमारी पहली राजकीय अतिथि हैं।

    मोदी ने दोनों देशों के संबंधों और पिछले एक वर्ष में की गई पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले एक ही साल में हमने मिलकर जन कल्याण की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की हैं। उन्होंने अखौड़ा-अगरतला के बीच भारत-बांगलादेश का छठा क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक शुरू होने और दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में ट्रेड की शुरुआत आदि का जिक्र किया।

    भारत-बांग्लादेश के बीच आज हुए समझौतों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमने नए क्षेत्रों में सहयोग के लिए फ्यूचरिस्टिक विजन तैयार किया है। ग्रीन पार्टनरशिप, डिजिटल पार्टनरशिप, ब्लू इकॉनमी, स्पेस जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर बनी सहमति का लाभ दोनों देशों के युवाओं को मिलेगा। मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के बांग्लादेश के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। हम बिम्सटेक सहित अन्य रीजनल और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपना सहयोग जारी रखेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा डेवलपमेंट पार्टनर है और बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को हम अत्यधिक प्राथमिकता देते हैं। मैं बंगबंधु के स्थिर, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश के विजन को साकार करने में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता हूं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवराज चौहान और हिमंत का झारखंड में होगा लिटमस टेस्ट
    Next Article समन की अवहेलना मामले में सुनवाई 12 जुलाई को, हेमंत सोरेन की ओर से मांगा गया समय
    shivam kumar

      Related Posts

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version