Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शानदार समापन
    मनोरंजन

    18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शानदार समापन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    18वें मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का समापन बड़े ही शानदार ढंग से हुआ। इस महोत्सव में 12,000 से ज़्यादा डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया और यहां पर कुल 314 फ़िल्मों को प्रदर्शित किया गया।

    ग़ौरतलब है कि महोत्सव के ताज़ा संस्करण में अभूतपूर्व रूप से डेलिगेट्स ने अपनी भागीदारी दर्शायी और विभिन्न तरह की स्क्रीनिंग, परिचर्चाओं व मास्टरक्लास में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।

    इस महोत्सव के माध्यम से मुंबई समेत दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में कुल 59 देशों की फ़िल्मों को प्रदर्शित किया गया।

    महोत्सव के समापन के ख़ास मौके पर फ़ेस्टिवल डायरेक्टर और (एनएफडीसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर पृथुल कुमार ने इस साल लोगों की ओर से मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव को मिले भारी प्रोत्साहन पर अपनी ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा, “इतनी भारी तादाद में लोगों की हिस्सेदारी से यह बात साफ़ हो जाती है कि डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फ़िल्मों और एनिमेशन फ़िल्मों में लोगों की रुचि तेज़ी से बढ़ रही है। एमआईएफएफ की सफलता का श्रेय कार्यक्रम के आयोजन की पुख़्ता व्यवस्था और भविष्य में आयोजित किये जाने वाले संस्करणों के लिए नये मापदंडों को स्थापित करने की कोशिशों को भी दिया जाना चाहिए।”

    उल्लेखनीय है कि रिची मेहता, संतोष सिवन, डेनिअला वॉकर, केतन मेहता, तुषार हीरानंदानी, एल्फ़ोन्स रॉय, टी. एस. नागाभरना जैसी कई बड़ी हस्तियों ने इस महोत्सव में शिरकत की और आयोजन की शोभा बढ़ाई। आयोजन के दौरान बढ़िया इंतजाम, चाक-चौबंद सुरक्षा, एक्सेसबिलिटी में आसानी और बारिश से बचाव से पुख़्ता बंदोबस्त के लिए भी 18th MIFF के आयोजन की ख़ूब प्रशंसा हुई। विशेष रूप से सहायता पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण मुहैया कराना, पूरे महोत्सव स्थल पर रैम्प की सटीक व्यवस्था करने से इसमें शिरकत करने वालों के अनुभवों को और भी ख़ुशनुमां बना दिया।

    इस महोत्सव के आयोजन के दौरान पहली बार डॉक्यू बाज़ार के आयोजन की व्यवस्था की गई थी। जहां 108 परियोजनाओं को गतिशील रूप में व्यूइंग रूम में देखा गया, वहीं कुल 63 प्रविष्टियों में से 16 परियोजनाओं को को-प्रोडक्शन के लिए चुना गया। इस साल आयोजित डॉक्यू बाज़ार में 15 निर्माताओं ने डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों, शॉर्ट फ़िल्मों और एनिमेशन फ़िल्मों के निर्माण में रुचि दर्शायी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक्शन से भरपूर ”कल्कि 2898 एडी” का नया ट्रेलर
    Next Article मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय आम महोत्सव-2024 का किया उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

      August 2, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू

      August 2, 2025

      ‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version