Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 24 जून: `ओम जय जगदीश हरे’ के रचयिता का निधन
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 24 जून: `ओम जय जगदीश हरे’ के रचयिता का निधन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओम जय जगदीश हरे’ जैसी श्रद्धा से भरी अमर आरती की रचना करने वाले पंडित श्रद्धाराम शर्मा या श्रद्धाराम फिल्लौरी का 24 जून 1881 को लाहौर में निधन हो गया। 1870 में उन्होंने 30 वर्ष की उम्र में इस आरती की रचना की थी।

    सनातन धर्म प्रचारक, ज्योतिषी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संगीतज्ञ तथा हिन्दी व पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित श्रद्धाराम शर्मा ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और ओजस्वी वक्तृता के बल पर पंजाब में नवीन सामाजिक चेतना एवं धार्मिक उत्साह जगाया। यही चेतना व उत्साह आगे चलकर आर्य समाज के लिये उर्वर भूमि के रूप में विकसित हुआ।

    पं. श्रद्धाराम शर्मा का जन्म पंजाब के जालंधर स्थित फिल्लौर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही धार्मिक संस्कार मिले थे। उन्होंने सात साल की उम्र तक गुरुमुखी में पढ़ाई की। दस साल की उम्र में संस्कृत, हिन्दी, फारसी तथा ज्योतिष की पढ़ाई शुरु की और कुछ ही वर्षो में वे इन सभी विषयों में दक्ष हो गए।

    पं. श्रद्धाराम ने पंजाबी (गुरूमुखी) में ‘सिक्खां दे राज दी विथियाँ’ और ‘पंजाबी बातचीत’ जैसी पुस्तकें लिखीं। अपनी पहली ही किताब ‘सिखों दे राज दी विथिया’ से वे पंजाबी साहित्य के पितृपुरुष के रूप में प्रतिष्ठित हो गए। 1877 में उनका लिखा उपन्यास- भाग्यवती प्रकाशित हुआ, जिसे हिन्दी का पहला उपन्यास माना जाता है। उन्होंने धार्मिक कथाओं और आख्यानों का उद्धरण देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनमानस के बीच वातावरण तैयार किया।

     

    अन्य अहम घटनाएंः

    1564- भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान बलिदान हुई।

    1793- फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

    1963- डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।

    1966- मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

    1974- भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रनों पर सिमटी।

    1975- न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।

    2004- जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।

    2005- अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।

    2006- फ़िलिपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।

    2007- इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।

    2008- नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

    2010- विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला।

    जन्म

    1937- जगन्नाथ मिश्रा – बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    1937- अनीता देसाई – अंग्रेज़ी साहित्य की प्रख्यात लेखिका।

    1897- ओंकारनाथ ठाकुर- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक।

    1885- तारा सिंह – राजनीतिज्ञ तथा सिक्ख नेता।

    1869- दामोदर हरि चापेकर- भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।

    1863- विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे- प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।

    निधन

    2001- अवधानम सीता रमन – भारतीय लेखक और पत्रकार थे।

    1950- दरबान सिंह नेगी – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन भारतीय सैनिकों में से एक, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार “विक्टोरिया क्रॉस” मिला था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले मनीषा कोइराला ने भेजे महंगे तोहफे
    Next Article इसरो ने की आरएलवी ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग
    shivam kumar

    Related Posts

    अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    July 31, 2025

    इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

    December 24, 2024

    इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

    December 22, 2024
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version