रांची। पेसा नियमावली 2022 को लागू करने में अभी कई पेंच बाकी हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा इसके प्रारूप की समीक्षा के बाद इसमें और सुधार की जरूरत बतायी गयी है। ऐसे में पंचायती राज विभाग अब इसे और सशक्त बनाने की दिशा में नये सिरे से कार्रवाई में जुटा है। चंपाई सोरेन ने 13 जून को इसके प्रारूप की समीक्षा की थी। इसे और अधिक आदिवासी हित में बनाने का दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिया है। संविधान के अनुरूप आदिवासियों को और अधिक शक्ति देकर सशक्त किया जायेगा।
दूसरे राज्यों की नियमावली का भी अध्ययन
पेसा नियमावली को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अन्य पड़ोसी राज्यों की नियमावली का नये सिरे से अध्ययन किया जायेगा। नये सिरे से इसमें संशोधन किया जायेगा। आम लोगों से राय भी मांगी जायेगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पेसा नियमावली को लागू करना सरकार की प्राथमिकता बतायी है।