Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री मोदी के हाथों सम्मानित होगी बिहार की ये बेटियां,
    Top Story

    प्रधानमंत्री मोदी के हाथों सम्मानित होगी बिहार की ये बेटियां,

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 27, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में आयोजित प्रतियोगिता में टॉप 10 में आने वाली बिहार की चार बेटियों में से तीन सहरसा, खगड़िया और भागलपुर की रहने वाली हैं।ये सभी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन प्रधानमंत्री मोदी से सम्मानित होंगी। मिलिए इनसे

    बालिकाओं तथा अन्य समस्याओं को रखेंगी
    चंद्रकांता नैना: सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड के गम्हरिया गांव की रहने वाली और मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर की नवमी की छात्रा चंद्रकांता नैना ने निबंध प्रतियोगिता में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इनका कहना है कि प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होने के अवसर पर वे जिले के बालिकाओं तथा अन्य समस्याओं को रखेंगी। दयानंद प्रसाद यादव की बेटी चंद्रकांता ने बताया कि पांच सितंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।

    उसके घर डीपीओ आरएमएसए संजय कुमार सिंह व स्कूल के हेडमास्टर आए थे। उन्हें 28 को पटना पहुंचने का निर्देश दिया गया है। उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में वे प्रथम स्थान पर आई हैं। उन्हें 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्मानित किया जाना है। चंद्रकांता ने बताया कि वे पापा के साथ जा रही हैं।

    चंद्रकांता ने बताया कि प्रधानमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं को रखेंगी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए क्षेत्र में पर्याप्त सुविधा नहीं है। सौरबाजार क्षेत्र में बालिका हाईस्कूल तक नहीं है। इस बात को वे प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। फैशन डिजाइनर बनने की चाहत रखने वाली चंद्रकांता ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्हें प्रोत्साहन और सुविधा मिले तो हर क्षेत्र में वे नाम रौशन कर सकती है।
    जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक 5 सितंबर को स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर की छात्रा चंद्रकांता, हाईस्कूल बघबा सहित तीन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को चयनित कर राज्य मुख्यालय भेज दिया गया था। इसके बाद उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। विभाग के मुताबिक मंगलवार को राज्य मुख्यालय से चंद्रकांता के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने की सूचना दी गई। इसके बाद चंद्रकांता व उसके परिजनों से डीपीओ आरएमएसए ने मुलाकात कर उन्हें इसकी जानकारी दी।

    विभाग द्वारा 28 सितंबर को पटना भेजा जाएगा। वहां से दिल्ली भेजा जाएगा। दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों उन्हें सम्मानित किया जाएगा। डीइओ ओमप्रकाश ने बताया कि चंद्रकांता के परिजनों को चयनित होने की सूचना दे दी गई है। उन्हें विभाग के निर्देश पर दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

    खगड़िया की बेटी और पीएम के बीच होगा संवाद
    खगड़िया। गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित परस्पर संवाद (इंट्रेक्सन) कार्यक्रम में खगड़िया की बेटी अपराजिता व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमने सामने होंगे। विषय होगा- स्वच्छता। हालांकि इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नवोदय विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

    खास बात यह कि इसमें 10 छात्र-छात्राएं बिहार के ही हैं। बिहार से चार लड़कियों का चयन हुआ है इसमें एक अपराजिता भी है। अपराजिता ने बताया कि कई चरणों में प्रतियोगिता होने के बाद अंतिम रूप से उनका चयन हुआ है। वह जेएनवी भागलपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा है। इनका पैतृक घर खगड़िया प्रखंड के सन्हौली गुलाबनगर में है। इनकी मां कंचन प्रिया आंगनबाड़ी सेविका है तो पिता मुरारी झा प्राइवेट कंपनी में पदाधिकारीं।

    अपराजिता बताती हैं कि जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के बीच हुई प्रतियोगिता में स्वच्छता व अन्य विषयों पर कई चरणों में प्रतियोगिता में हुई। इसमें अपराजिता ने बाजी मारी और राष्ट्रीय स्तर पर उनका जवाहर नवोदय विद्यालय के बीस छात्रों में चयन हुआ। अपराजिता ने बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय, सोनवर्षाघाट से दसवीं पास कर ग्यारहवीं की पढ़ाई के लिए जेएनवी के नगरपारा में एडमिशन कराई है। अपराजिता बताती हैं वह पढ़ लिखकर अच्छे ओहदे पर पहुंचना चाहती है। कहा कि वे प्रधानमंत्री से कौन-कौन की सवाल करेंगी, इसकी तैयारी में जुटी हैं।

    कल्याणी का मोदी कॉन्टेक्ट के लिए चयन
    नवगछिया(भागलपुर)। मोदी कॉन्टेक्ट के लिए चयनित जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा की 11वीं की छात्रा कल्याणी कुमारी आईआईटी कर देश के रचनात्मक कार्यो में सहयोग करना चाहती है। नवगछिया के मदहतपुर निवासी चन्दन कुमार सिंह की पुत्री कल्याणी कुमारी चयन के बाद वह काफी खुश है। कल्याणी ने पढ़ाई मध्य विद्यालय मदहतपुर से शुरू की थी। दो बहन कल्याणी और शिवाणी भारती के अलावा भाई रौनक भी बहन की कामयाबी पर खुश है। शिवाणी और रौनक ने बताया कि दो अकटूबर को वे इस कार्यक्रम को देखेंगे। कल्याणी ने बताया कि उसके पिता फील्ड वर्कर और मां हाउस वाइफ है। पापा की इच्छा है कि बेटी आईआईटीयन बने। पापा की इच्छा वह अवश्य पूरा करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर है भारत के साथ तनाव का मुख्य स्रोत: ख्वाजा आसिफ
    Next Article निहारेंदु मलिक : भारतीय खिलाड़ी की प्रैक्टिस के दौरान मौत, जांच के लिए कमिटी का गठन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में 53 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई पर रोक! फहीम खान समेत कई चर्चित नामों के प्रस्ताव खारिज

    October 13, 2026

    चतरा में हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़

    October 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में 53 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई पर रोक! फहीम खान समेत कई चर्चित नामों के प्रस्ताव खारिज
    • शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’
    • ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू से तीन बार रह चुके हैं सांसद
    • चतरा में हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार
    • रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version