Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म सरफिरा का गाना ‘मार उड़ी…’ रिलीज़
    मनोरंजन

    फिल्म सरफिरा का गाना ‘मार उड़ी…’ रिलीज़

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म सरफिरा के ट्रेलर रिलीज़ के बाद जंगली म्यूजिक और फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला ट्रैक ‘मार उड़ी…’ रिलीज किया है।

    यह सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि उन सभी के लिए है, जो सपने देखने और उसे पूरा करने की हिम्मत रखते हैं। यदु कृष्णन, सुगंध शेकर, हेस्टन रोड्रिग्स और अभिजीत राव के स्वरबद्ध इस गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है। ‘मार उड़ी…’ गाना साहस की भावना का प्रतीक है। जीवी प्रकाश कुमार की जबरदस्त कम्पोजीशन के साथ यह गाना सभी के फ़ेवरिट लिस्ट में अपनी जगह बना लेगा।

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा की निर्देशित फिल्म ”सरफिरा” एक मनोरंजक कहानी पर आधारित है, जो स्टार्ट-अप और विमानन की दुनिया पर प्रकाश डालती है। सच्ची कहानियों और कैप्टन गोपीनाथ की किताब ”सिंपलीफ्लाई” से प्रेरित यह फिल्म धैर्य और दृढ़ता की एक जबरदस्त तस्वीर पेश करती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वीर जगन्नाथ म्हात्रे की भूमिका निभा रहे हैं, जो ग्रामीण महाराष्ट्र का एक दूरदर्शी व्यक्ति है और भारत में हवाई यात्रा क्रांति लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस फिल्म में परेश रावल, राधिक्का मदान और सीमा बिस्वास अहम् भूमिका में हैं। ‘मार उड़ी’ ”सरफिरा” के सार को पूरी तरह से व्यक्त करता है। दिलों को धड़का देनेवाले और सशक्त बोल आम आदमी को उड़ान भरने की दिशा में वीर की निरंतर यात्रा को दर्शाते हैं। यह उन लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जो उड़ान भरने का साहस करते हैं, उन लोगों के लिए जो कई बाधाएं होने के बावजूद अपने सपनों में विश्वास करते हैं। वीर की कहानी की तरह, ”मार उड़ी” हर किसी को उड़ान भरने, चुनौतियों से ऊपर उठने और साहस और दृढ़ विश्वास के साथ ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रोत्साहित करती है।

    सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के डायलॉग और जी.वी. प्रकाश कुमार म्यूजिक के साथ , सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया , साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका और विक्रम मल्होत्रा द्वारा किया गया है। 12 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक
    Next Article विधानसभा चुनाव में भाजपा तैयार करेगी आरोप पत्र, जनता के सुझावों से तैयार होगा घोषणा पत्र: बाबूलाल
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई

      April 20, 2026

      मनोज बाजपेयी की फिल्म में दिव्या दत्ता की एंट्री

      April 15, 2026

      फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी

      April 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version