Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»इंदिरा गांधी के खिलाफ खबरें छापने पर प्रिटिंग प्रेस में हुई थी तोड़फोड़
    राज्य

    इंदिरा गांधी के खिलाफ खबरें छापने पर प्रिटिंग प्रेस में हुई थी तोड़फोड़

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2024Updated:June 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – किस्सा इमरजेंसी काः रेल की पटरियां उखाड़ने पर आरएसएस के नेताओं पर बरसाए गए थे डंडे

    – संसदीय क्षेत्र में आम चुनाव में सत्ता विरोधी लहर में कांग्रेस हो गया था सफाया

    हमीरपुर। हमीरपुर समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के खिलाफ शहर से लेकर कस्बों तक बड़ा आंदोलन चला था। स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों की बेडिय़ां डालने से आरएसएस के नेताओं ने रेलवे लाइनें तक उखाड़ दी थी जिससे पुलिस मे स्वयंसेवकों और संघ के नेताओं पर डंडे भी जमकर बरसाए गए थे। इंदिरा गांधी के खिलाफ उग्र खबरें छापने पर पुलिस ने स्थानीय प्रिटिंग प्रेस में तोड़ फोड़ भी की थी। इमरजेंसी के पांच दशक गुजर गए हैं जिसकी आज भी याद कर तमाम लोकतंत्र सेनानी सिंहर उठते हैं।

    भारत में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कुर्सी से हटाने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट होकर सड़क पर आ गया था। सरकार विरोधी आक्रोश को लेकर इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की आधी रात के बाद पूरे भारत में इमरजेंसी लगाई थी। सुबह होते ही देश भर में गैर कांग्रेस दलों के छोटे बड़े नेताओं की धरपकड़ शुरू हो गई थी। यूपी के हमीरपुर जिले में भी इमरजेंसी के दौरान बड़ा हंगामा कटा था। जगह-जगह इंदिरा के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई थी। हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में बौद्धिक संघ के प्रमुख देवी प्रसाद गुप्ता भी अपने तमाम साथियों के साथ सरकार विरोधी आन्दोलन को हवा देने में जुट गए थे। उन पर शिकंजा कसने के लिए खुफिया तंत्र को लगाया गया।

    लोकतंत्र सेनानियों के मुताबिक 3 जुलाई 1975 को संघ पर प्रतिबंध लगने पर देवी प्रसाद गुप्ता व जिला प्रचारक ओमप्रकाश ने इंदिरा के खिलाफ चोरी छिपे एक स्थानीय अखबार छापना शुरू किया था। इंदिरा गांधी विरोधी अखबार जैसे ही क्षेत्र में लोगों के पास पहुंचा तो खुफिया तंत्र ने पुलिस के साथ उनके घरों पर छापा मारा। पूरी रात प्रिंटिंग प्रेस मशीन के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने यातनाएं भी दी लेकिन इनके हौसले कम नहीं हुए। संघ के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रेल पटरियां उखाड़ने और थाने में आग लगाने के आरोप लगाते हुए बड़ी कार्रवाई की थी। पूरे जिले में इंदिरा गांधी के काले कानून को लेकर विरोध चलता रहा।

    इंदिरा गांधी के खिलाफ खबरें छापने पर हुई प्रिटिंग प्रेस में की गई थी तोड़फोड़

    आपातकाल के दौरान सात माह तक हमीरपुर की जेल में हवा खाने वाले बुजुर्ग लोकतंत्र सेनानी देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आरएसएस के बौद्धिक संघ प्रमुख रहते काले कानून का विरोध करने पर बड़ी यातनाएं दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रचारक ओमप्रकाश के साथ इमरजेंसी के दौरान चोरी-छिपे एक स्थानीय अखबार छापना शुरू किया गया था। जिसमें सरकार की कार्रवाई और काले कानून का एक कालम भी होता था। उन्होंने बताया कि खुफिया तंत्र ने भारी पुलिस बल के साथ रात में घर में छापा मारा था। रिवाल्वर तानकर प्रिंटिंग प्रेस के बारे में पता पूछा गया मगर किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी थी। इंदिरा के खिलाफ संघ के कार्यकर्ताओं के साथ जनता ने भी सड़कों पर नारेबाजी की थी।

    कारागार में भी इंदिरा गांधी के खिलाफ लोकतंत्र सेनानियों ने की थी नारेबाजी

    देवी प्रसाद गुप्ता, सरस्वती शरण व सलाउ्ददीन आदि लोकतंत्र सेनानियों ने बताया कि अक्टूबर 1975 में इमरजेंसी का विरोध करने पर अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने कुरारा थाना फूंकने के प्रयास और रेल पटरियां उखाड़ने के मामले दर्ज किए थे। गिरफ्तारी के दौरान छेनी और हथौड़ा की बरामदगी भी पुलिस ने दिखाई थी। उन्होंने बताया कि मदन राजपूत, बृजराज समेत तमाम छात्रों को भी जेल भेजा गया था। लोकतंत्र सेनानियों ने बताया कि इंदिरा गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने पर हमीरपुर और महोबा के करीब 145 विरोधियों को जेल में बंद किया गया था। सभी लोग रात भर इंदिरा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहें। इनके साथ तमाम बुजुर्ग भी आंदोलनकारियों के समर्थन में साथ रहे थे।

    संसदीय क्षेत्र में आम चुनाव में सत्ता विरोधी लहर में कांग्रेस हो गया था सफाया

    लोकतंत्र सेनानियों ने बताया कि आपातकाल 21 माह तक चला था। कांग्रेस के विधायकों और कुछ मंत्री के इशारे पर जनसंघ समेत अन्य राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। बताया कि इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जनता ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया था। लोकतंत्र सेनानियों ने बड़ी संख्या में लोगों ने आम चुनाव में कांग्रेस विरोधी लहर चलाई थी। बताया कि जेल से बाहर आने के बाद इंदिरा विरोधी मुहिम चलाई गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस के सांसद स्वामी ब्रम्हानंद महाराज को सीट गवानी पड़ी थी। बीकेडी के तेज प्रताप सिंह 54 फीसदी मत लेकर सांसद बने थे। लोकतंत्र सेनानियों ने कहा कि इमरजेंसी दौरान लोगों के मौलिक अधिकार खत्म थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीमा पात्रा के मामले में हाइकोर्ट में मेंटीबिलिटी पर सुनवाई पूरी, फैसला आज
    Next Article अफगानिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया बाहर
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version