Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई। बाजार खुलने के बाद मामूली खरीदारी भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा और एलटी माइंडट्री के शेयर 2.89 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, अपोलो हॉस्पिटल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.97 प्रतिशत से लेकर 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,183 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,079 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,104 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 40.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 78,094.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक 150 अंक से अधिक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 78,188.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में 77,945.94 अंक के स्तर तक गोता लगा दिया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर खरीदारी का जोर बनता नजर आया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति में कुछ सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 47.51 अंक की गिरावट के साथ 78,006.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,723.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर ये सूचकांक उछल कर 23,749.50 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण इसमें गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक लाल निशान में 23,670.45 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक की स्थिति में भी कुछ सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 17.60 अंक टूट कर 23,703.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 712.44 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,053.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 183.45 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछल कर 23,721.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची-धनबाद में 5500 करोड़ की लागत से सीवरेज परियोजना का डीपीआर तैयार
    Next Article सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुआ सस्ता
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

      April 20, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      April 20, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version