Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मानसून की पहली बारिश में ही नेपाल के कई जिले जलमग्न
    दुनिया

    मानसून की पहली बारिश में ही नेपाल के कई जिले जलमग्न

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2024Updated:June 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में मॉनसून प्रवेश करने के साथ हुई बारिश के बाद देश के कई जिले जलमग्न हो गये हैं। पिछले चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश में आधा दर्जन से अधिक जिलों में जलजमाव के कारण आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

    नेपाल में मॉनसून प्रवेश करने के साथ ही देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में लगातार बारिश होने से पूह्व के मोरंग, सुनसरी और झापा के अधिकांश जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हैं तो शहरी इलाकों के निचली हिस्से भी जलमग्न हो गए हैं। इसी तरह से पश्चिम के रूपन्देही और कपिलवस्तु जिलों में भी बारिश के कारण जल जमाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि नेपाल के इन इलाकों में 95 मिलीमीटर से लेकर 150 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक झापा जिले में 154 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि कास्की में 148 मिलीमीटर बारिश हुई है।

    नेपाल के मौसम विभाग ने आज दिनभर देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग की तरफ से कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 24 घंटों में नेपाल के कोशी, गण्डकी, नारायणी, बागमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ने वाला है। इस कारण से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है।

    भारी बारिश के कारण कई मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति है तो पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से कई लोगों के मौत की भी सूचना है। विराटनगर में 500 से अधिक मकानों में पानी भर गया है। कास्की, चितवन में भी शहरी इलाकों में पानी भरने के कारण बाढ़ से लोग परेशान हो गए हैं जबकि लमजुंग और चितवन में भूस्खलन से कम से कम 6 लोगों के मौत की सूचना है। इनमें से चार का शव निकाला जा चुका है और बाकी दो शवों को ढूंढने का प्रयास जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम से मिले राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष
    Next Article पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप, जांच का आदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version