Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिकार्ड शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिकार्ड शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर सलमान, कमल हासन जैसी दमदार स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन ही इतिहास रच दिया है।

    नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ गुरुवार (27 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का दर्शकों के बीच इतना क्रेज था कि इसे पहले दिन जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली थी। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली है। ‘कल्कि 2898 एडी’ 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म थी और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आख़िरकार फ़िल्म रिलीज़ हुई और इसे दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन ही इतिहास रच दिया है और फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

    सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन 95 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की है। इसमें से तेलुगु में 64.5 करोड़ रुपये, हिंदी में 24 करोड़ रुपये, मलयालम में 2.2 करोड़ रुपये, तमिल में 4 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 30 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 180 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले दिन 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रभास की फिल्म ने उनकी फिल्म सालार के 90.7 करोड़, साहो के 89 करोड़ और आदिपुरुष के 86.75 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली’ और ‘केजीएफ’ के ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही।

    यह फिल्म देश में 95 करोड़ की कमाई कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ ने पहले दिन सबसे ज्यादा 22 करोड़ का कलेक्शन किया था। चूंकि ये दो दिन का वीकेंड है तो ये देखना अहम होगा कि फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ कितनी कमाई करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआमिर खान ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
    Next Article चीन बीआरआई पर नेपाल से फिर खाली हाथ लौटा
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version