Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : परिजनों को मिला मुआवजा
    जमशेदपुर

    पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : परिजनों को मिला मुआवजा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदुपर के घाटशिला के बहरागोड़ा कुमारडुबी गांव में पटाका फैक्ट्री विस्फोट में मारे गए पांच लोगों के आश्रितों को सरकार की तरफ से मुआवजा दिया गया. सांसद विद्युत वरण महतो और बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाडंगी ने संयुक्त रूप से 5-5 लाख रूपए का चेक और घायलों को 50-50 हजार का चेक बांटा. बता दें कि मुआवजा दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की थी.

    मुआवजा का चेक बांटने के दौरान सांसद ने अपनी तरफ से पीड़ित परिवारों के बीच दस-दस हजार रूपये दिए. इसके अलावा सांसद विद्युत वरण महतो ने विस्फोट में हुए 15 क्षतिग्रस्त मकानों के पीड़ित परिवारों को चार क्विंटल चावल, कपड़े, तिरपाल समेत एक-एक हजार रूपए से मदद की. इस दौरान बहरागोड़ा के सीओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    बता दें कि हाल ही में कुमारडुबी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें घटना की जांच के बाद पांच लोगों को मुआवजा पाने का हकदार माना गया. जांच में पाया गया कि अन्य चार मृतकों में दो अवैध पटाखा फैक्ट्री परिवार के थे और दो कारीगर बताए गए हैं. इसी वजह से उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा नहीं दिया गया.

    सांसद ने कहा कि यह मर्माहत करने वाली घटना है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतक के परिवारों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की थी. इसी के तहत पीड़ित परिवारों के बीच चेक बांटा गया है. उन्होंने अपनी तरफ से मृतक परिवारों के परिजनों को दस-दस हजार रूपये दिए जाने की बात कही.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरातू राजघराने की दुर्गा पूजा
    Next Article LIVE INDvsAUS : भारत का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली आउट, IND 158/3 (27.0 Ovs)
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

    July 1, 2025

    मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    June 30, 2025

    विकास कार्यों को लेकर टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द

    June 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version