रांची। राज्यभर के पांच हजार से अधिक मनरेगा कर्मचारी दो जुलाई को वादा निभाओ रैली कार्यक्रम करेंगे। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने बताया कि रैली मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से जाकिर हुसैन पार्क राजभवन धरना स्थल तक निकाली जायेगी। धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा।
इसी दिन आगामी आंदोलन की रणनीति भी तय होगी। अगर सरकार जल्द उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन भी किया जायेगा। संघ की ओर से मुख्य रूप से स्थाईकरण की मांग की जा रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ ने इस संबंध बैठक भी की जिसमें मुख्य रूप से संजय प्रमाणिक, अनिरूद्ध पांडेय, व्यास देव, निखिल तिवारी, मो।इम्तियाज, गुंजुन, सुमन गांगुली आदि उपस्थित थे।

