Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत के जश्न में डूबा लखनऊ
    राज्य

    टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत के जश्न में डूबा लखनऊ

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लखनऊ में अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित सैकड़ों लोग पहुंचे और उन्होंने रात दो बजे तक जश्न मनाया। लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज बूमराह, सूर्य कुमार यादव सहित पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    हजरतगंज चौराहे पर जश्न मनाने पहुंचे लालकुंआ निवासी ऋषभ और उनके दोस्तों ने कहा कि क्रिकेट हमारे देश का सबसे बेहतरीन खेल रहा है और इससे युवाओं का मन जुड़ा रहता है। क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा बड़े दिल वाले कप्तान हमें मिले, जिन्होंने कई वर्षो के बाद वर्ल्ड कप को भारत की झोली में डाल दिया।

    उन्होंने कहा कि अच्छी कप्तानी के कारण और फाइनल मैच में अच्छे कैच पकड़ने के लिए कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच जीता। बूमराह की गेंदबाजी भी समय पर काम आयी। विराट कोहली ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। पूरी टीम आखिरी ओवरों में साऊथ अफ्रीका की टीम पर दबाव बनाने में कामयाब रही।

    शहर के दस नब्बे चौराहे पर भी बड़ी संख्या में युवाओं का देर रात पहुंचकर जश्न मनाना हुआ। भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत की खुशी मनाते हुए युवाओं ने जमकर आतीशबाजी की। चौक और छोटा इमामबाड़ा क्षेत्र में भी देर रात तक भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनता रहा। लोगों ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जमकर नारे लगाये।

    मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र हुसैनाबाद में लोग हाथों में तिरंगा लेकर घर से बाहर निकले और आतीशबाजी करने लगे। भारतीय टीम की जीत से लोग इस तरह खुश हुए कि अपने वाहनों के ऊपर खड़े हो गये और तिरंगा झंडा लहराने लगे। इसी तरह खदरा और मदेयगंज में मुस्लिम युवाओं ने भारत की वर्ल्ड कप जीत पर खुशियां मनायी।

    भारतीय क्रिकेट टीम के जीत से उत्साहित लोगों की भावनाओं को देखने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित जनप्रतिनिधियों और खेल जगत से जुड़े प्रमुख लोगों ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। लखनऊ के जनप्रतिनिधि तो लोगों के साथ सड़क पर उतर आये और देर रात तक जश्न मनाते दिखे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर मुरादाबाद में क्रिकेट प्रेमियों ने मनाई दिवाली
    Next Article मुख्यमंत्री योगी ने भूपेन्द्र चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025

      पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version