Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हूल दिवस से प्रेरणा लेकर हम राज्य को लूटनेवालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे- चंपाई सोरेन
    Top Story

    हूल दिवस से प्रेरणा लेकर हम राज्य को लूटनेवालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे- चंपाई सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहेबगंज। हूल दिवस पर साहेबगंज के भोगनाडीह में सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि सिद्धो कानो की इसी धरती से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गयी थी। इसी लड़ाई से प्रेरणा लेकर हम झारखंड को लूटनेवालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। इसी लड़ाई से प्रेरणा लेकर हम झारखंड को संवारेंगे। इससे पहले सीएम चंपाई ने मंच पर विराजमान हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, स्टीफेन मरांडी और विजय हांसदा सरीखे जेएमएम नेताओं को हूल दिवस की बधाई दी। कहा कि ये वही धरती है जहां के आदिवासियों ने सिद्धो कानो, फूलो झानो और चांद भैरव की अगुवाई में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों की गुलामी को बर्दाश्त नहीं किया। उनके बंदूक का जवाब तीर-धनुष से दिया।

    पुरखों की लड़ाई को याद किया
    सीएम चंपाई ने कहा कि इसी धऱती से सिद्धो कानो, चांद भैरव और फूलो झानो ने हूल की शुरूआत की थी। कहा कि इस लड़ाई में हजारों की संख्या में क्रांतिकारियों ने बिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा में लिया। अंग्रेजों की बंदूक वाली सेना को तीर धनुष से तोड़ने और हराने का उन्होंने चैलेंज किया था। कहा कि हमारी जमीन, आदिवासी परंपरा, आदिवासी अस्मिता को बचाने के लिए हमारे पुरखों ने लंबी लड़ाई लड़ी। इस जमीन को जिसे हमारे पूर्वजों ने उपजाउ बनाया, उसको बचाने के लिए तीर की नोक से ब्रिटिश सरकार को जवाब दिया। कहा कि तीर धनुष की लडाई से ही हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को पीछे हटने पर विवश कर दिया। संथाल परगना बनाने पर विवश कर दिया। संथाल परगना काश्तकारी एक्ट बनाने पर विवश कर दिया।

    पूर्वजों का इतिहास का बताया
    सीएम ने कहा, हमारा इतिहास और हमारे पूर्वजों का इतिहास बताता है कि हमने कभी किसी की गुलामी को सहन नहीं किया। कहा, आज पूरे देश में सिद्धो कानो, फूलो झानो, चांद भैरव की लडाई से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। कहा इस महान लडाई की शुरूआत इसी भोगनाडी गांव में जंगल झाड़ के बीच से हुई थी। सीएम घोषणा की कि इसी जमीन से हम संकल्प लेते हैं कि हम अपने खेत खलिहान और जमीन पर किसी का अधिकार नहीं होने देंगे। सीएम ने कहा, हमारी अपनी परंपरा है। अपनी भाषा है। अपनी संस्कृति है। हमने गांव बसाया है। यहां हम किसी का हुक्म चलने नहीं देंगे। कहा हूल दिवस के दिन यही लड़ाई थी। आज भी यही लड़ाई है। तिलका मांझी ने भी इस लड़ाई को लड़ा। इसी लड़ाई से हमलोग प्रेरणा लेंगे। इसी लड़ाई को आगे बढ़ायेंगे। इसी लड़ाई से आज के समय हम अपने झारखंड को मजबूत करेंगे।

    हेमंत को जेल भेजने की आलोचना की
    सीएम ने कहा, लंबे समय से झारखंड को लूटने वालों ने हेमंत सोरेन जैसे जननेता को जेल भेज दिया। कहा इस देश में एक ताकत है, जो दलित की बात करने वाले, आदिवासी की बात करने वाले और वंचितों की बात करने वालों को कभी चैन से नहीं रहने देती है। कहा, लेकिन आपलोगों की चट्टानी एकता हमारे साथ है। आपलोगों का सहयोग है कि हमने इनको लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया है। कहा आज हूल दिवस के दिन हम यहां मीटिंग करने जा रहे हैं। हूल दिवस शुरू होने वाले गांव में मीटिंग करने जा रहे हैं। उसी संघर्ष को याद करते हुए हम आगे की लडाई लड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ रांची के चौक-चौराहों पर लगा पोस्टर, लिखा – सत्यमेव जयते
    Next Article भोगनाडीह में हेमंत ने भरी हुंकार, कहा- मनुवादी सोच वालों की जड़ कबाड़ फेंकेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version