रांची। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख उमेश कुमार 30 जून को रिटायर हो गये। रविवार को ही उनको विदाई दी गयी। गिरिडीह में पुल धंसने के कारणों की जांच का आदेश देने के बाद उन्हें विभाग के अधिकारियों ने विदाई भी दी। उमेश कुमार के कार्यकाल में हरमू फ्लाईओवर निर्माण की भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण में भी तेजी आयी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी स्वीकृति मिली है। अब पथ निर्माण विभाग ने नये अभियंता प्रमुख की पोस्टिंग की है।