Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकारी स्कूलों में एक महीने में लगे एक लाख पौधे, 5,153 आदर्श किचेन गार्डन का स्कूलों में निर्माण, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
    झारखंड

    सरकारी स्कूलों में एक महीने में लगे एक लाख पौधे, 5,153 आदर्श किचेन गार्डन का स्कूलों में निर्माण, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 1, 2024Updated:July 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मिशन लाइफ के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक लाख पौधे लगाये जा चुके हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना को प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक राज्य के सभी स्कूलों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किया गया। विद्यालय कैंपस को हरा-भरा बनाने के लिए अब तक एक लाख से अधिक पौधे लगाये गये हैं। इस मिशन के तहत विद्यालयों में 5,153 आदर्श किचेन गार्डेन बनाये गये हैं। राज्य के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए उपयोग होने वाली पोषक सब्जियों, मौसमी और औषधीय पौधों को लगाया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय समितियों, जनप्रतिनिधियों और समाज सेवियों का भी योगदान मिला। 2 जून से शुरू हुए इस पौधरोपण अभियान के तहत हर प्राथमिक विद्यालयों में 10 पौधा, मध्य विद्यालयों में 20 पौधा और उच्च विद्यालयों में 30 पौधा लगाना अनिवार्य किया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी स्कूलों को विस्तृत दिशा-निर्देश के साथ राशि उपलब्ध करायी गयी थी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत करने की भी योजना है।

    इको क्लब के माध्यम से होगी ट्रैकिंग
    राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में बारिश के दौरान वर्षा जल संरक्षण के ठोस उपायों को अमल करने का निर्देश दिया गया है। मानसून के साथ ही वर्षा जल संरक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। विद्यालयों को वर्षा जल से इक्ट्ठा जल की मात्रा को ट्रैक करने के लिए तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए इको क्लब के सदस्यों को प्रोजेक्ट वर्क दिया गया है। भविष्य में इस ट्रैकिंग तंत्र के माध्यम से यह पता लगाया जायेगा कि कितना वर्षा संरक्षित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स के सफाईकर्मी हड़ताल पर, व्यवस्था प्रभावित, पांच महीने से कर्मियों को वेतन के लाले
    Next Article डिजिटल इंडिया एक दशक में की गई भारत की प्रगति की झलक : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version