Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने काउंटिंग ऑफिसर्स को खरीदा
    राज्य

    शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने काउंटिंग ऑफिसर्स को खरीदा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है। अधिकारी ने सत्तारूढ़ दल पर लोकसभा चुनाव में काउंटिंग ऑफिसर्स को खरीदने का आरोप जड़ा है।

    उन्होंने आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के एक विधानसभा इलाके की काउंटिंग डिटेल और दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक काउंटिंग के समय कलम से लिखी गई तस्वीर है। उसमें सत्तारूढ़ पार्टी को मिले वोट को कंप्यूटर पर अपलोड करने और बाद में इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर डालने के दौरान पूरी तरह से बढ़ाकर दिखाया गया है। शुभेंदु ने लिखा है, “आरामबाग लोकसभा क्षेत्र में जीत का अंतर केवल 6399 वोट है। यह एक उदाहरण है कि कैसे चुनाव चुराया गया। एआरओ (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर) टेबल की हाथ से लिखी शीट देखिए। यह ईवीएम डेटा मुख्य रूप से काउंटिंग एजेंटों द्वारा नोट किया जाता है। हरिपाल विधानसभा के बूथ नंबर 236 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त वोट इस प्रकार है:-

    टीएमसी उम्मीदवार – 252

    बीजेपी उम्मीदवार – 254

    इसके बाद शुभेंदु ने लिखा, “अजीब बात यह है कि जब यह डेटा अपडेट करने के लिए कंप्यूटर रूम में जाता है और अंततः ईसीआई साइट पर पहुंचता है, तो हरिपाल विधानसभा के बूथ नंबर 236 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त वोट इस प्रकार अपलोड किए जाते हैं:-

    टीएमसी उम्मीदवार – 552

    बीजेपी उम्मीदवार – 254

    अन्य उदाहरण भी हैं। अगर प्रक्रिया निष्पक्ष होती तो बीजेपी उम्मीदवार जीत जाता।

    उन्होंने काउंटिंग अधिकारी को खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा है, “विधानसभावार काउंटिंग रूम की एआरओ टेबल तक एक राजनीतिक पार्टी का नियंत्रण होता है। अगर डेटा कमरे से बाहर जाने के बाद भी हेरफेर होता है तो उम्मीदवार क्या कर सकता है? ऐसा लगता है कि जिन अधिकारियों को ऐसी जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, वे पूरी तरह से बिकाऊ थे। पश्चिम बंगाल में आपका स्वागत है, जहां मतगणना समाप्त होने के बाद भी चुनाव परिणामों में छेड़छाड़ की जा सकती है।”

    उल्लेखनीय है कि आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मिताली बाग थीं जिन्हें चुनाव आयोग ने विजयी घोषित किया है। भाजपा की ओर से अरूप कुमार दिगर चुनावी मैदान में थे, जो दूसरे नंबर पर रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाइ कोर्ट में राज्य सरकार ने कहा, अगस्त तक पूरी हो जाएगी संवैधानिक संस्थानों में नियुक्ति प्रक्रिया
    Next Article बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गर्मी से राहत
    shivam kumar

      Related Posts

      राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी

      November 15, 2025

      कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई

      November 15, 2025

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version