Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ढाका में जहांगीरनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भटक रहे बीमार कस्तूरी बिलाव को बचाया
    दुनिया

    ढाका में जहांगीरनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भटक रहे बीमार कस्तूरी बिलाव को बचाया

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 2, 2024Updated:July 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। जहांगीरनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने सोमवार देर रात मीर मोशर्रफ हुसैन हॉल क्षेत्र में भटक रहे एक बीमार कस्तूरी बिलाव (सिवेट) को बचा लिया। इसके बाद उसे विश्वविद्यालय के वन्यजीव बचाव केंद्र में रखा गया। कुछ छात्रों ने घूम रहे इस बिलाव का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।

    प्राणीशास्त्र के छात्र रबीउल इस्लाम रोबी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “रविवार रात से यह सिवेट परिसर के चारों ओर असामान्य रूप से घूम रहा है। लार टपका रहा है। बहुत थका हुआ लग रहा है। आमतौर पर एक सिवेट इस तरह से व्यवहार नहीं करता। यह ऐसा व्यवहार तभी करता है, जब बीमार हो या परिसर में इसका आवास नष्ट कर दिया गया हो।”

    दरअसल, हाल ही में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में नई इमारतों के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की है, जिससे इससे परिसर की जैव विविधता और जानवरों के आवास को नुकसान पहुंचा है। इसलिए इस कस्तूरी बिलाव (सिवेट) के भटकने की संभावना जताई गई। इसके बाद प्राणी शास्त्र विभाग के प्रो. डॉ. कमरुल हसन और 46वें बैच के छात्र रिपन रेहान व अन्य छात्रों ने इस बचाया। प्रो. हसन का कहना है कि कस्तूरी बिलाव शर्मीला होता है। यह मुख्य रूप से भोजन के लिए रात में बाहर आते हैं, लेकिन इंसानों के पास कम ही देखे जाते हैं।

    कस्तूरी बिलाव को गंधमार्जार और गंध बिलाव भी कहा जाता है। यह एशिया और अफ्रीका के ऊष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों (विशेषकर वनों) में रहते हैं। यह आसानी से वृक्षों में चढ़ जाते हैं और आमतौर पर रात्रि में ही बाहर निकलते हैं। इनकी वैसी तो कई प्रजातियां हैं, जिनमें से एक भारतीय कस्तूरी बिलाव है। यह ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत और चीन तक पाए जाते हैं। इसका कद लगभग तीन फीट लंबा और 10 इंच ऊंचा होता है। रंग स्लेटी होता है और उस पर काली चित्तियां रहती हैं। दूसरा अफ्रीकी कस्तूरी बिलाव है। कस्तूरी बिलाव का शरीर बिल्ली जैसा होता है, लेकिन इसका मुख कुछ-कुछ कुत्ते की भांति आगे से खिंचा हुआ होता है। इनमें एक ग्रंथि होती है, जिससे वह अपनी कस्तूरी जैसी महक पैदा करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए : भूपेन्द्र सिंह चौधरी
    Next Article पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादी मार गिराए
    shivam kumar

      Related Posts

      चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव

      September 19, 2025

      बांग्लादेश: शेख हसीना और उनके परिवार का वोटर कार्ड ब्लॉक, वोटिंग पर रोक

      September 18, 2025

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, एंटीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया
      • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा
      • मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद
      • ओटीटी पर हुई रिलीज ‘महावतार नरसिम्हा’
      • बिहार के मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version