Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सोनारपुर में भाजपा कार्यकर्ता, पत्नी और बेटे पर हमला
    राज्य

    सोनारपुर में भाजपा कार्यकर्ता, पत्नी और बेटे पर हमला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 6, 2024Updated:July 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के चौहाटी इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता, उनकी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में तीनों को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें एसएसकेएम अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। भाजपा ने तृणमूल समर्थित अपराधियों पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि स्थानीय तृणमूल नेता ने इस आरोप को खारिज किया है।

    पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता गोविंदा अधिकारी, उनकी पत्नी नमिता और बेटे गौरव अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं। गोविंदा इस बार चुनाव में भाजपा के पोलिंग एजेंट थे। हमले के समय उनकी बेटी भी घर पर थी, लेकिन उस पर हमला नहीं हुआ। पुलिस ने गोविंदा के पड़ोसी सुभाष देबनाथ और उनके बेटे सुमित देबनाथ को हिरासत में लिया है।

    पुलिस का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ दिन पहले एक कुत्ते को मारने को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस हमले को भी उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता देबनाथ चक्रवर्ती का कहना है कि वोट से एक सप्ताह पहले कुत्ते को लेकर झगड़ा हुआ था। गोविंदा हमारे पोलिंग एजेंट थे और उनपर हमलावर तृणमूल समर्थक हैं। उन्होंने धमकी दी थी कि वे तृणमूल से हैं और देख लेंगे।

    इस आरोप को खारिज करते हुए तृणमूल काउंसिलर राजीव पुरोहित ने कहा कि यह दो परिवारों के बीच का झगड़ा है। उन्होंने कहा कि कुत्ते को मारने को लेकर झगड़ा हुआ था और गोविंदा ने सुभाष देबनाथ पर केस किया था। लेकिन इस हमले में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है। हमारा वार्ड शांतिपूर्ण है और यहां कोई राजनीतिक झगड़ा नहीं हुआ है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वह राजनीति से जुड़ा नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण बंगाल में मानसून ने बदला मौसम का मिजाज, लगातार बारिश से गर्मी से राहत
    Next Article सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं को लेकर पहुंचें ग्रामीण
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version