Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन के कैबिनेट में 11 विधायकों ने ली शपथ, देखें किसको कौन सा मंत्रालय मिला
    Top Story

    हेमंत सोरेन के कैबिनेट में 11 विधायकों ने ली शपथ, देखें किसको कौन सा मंत्रालय मिला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 8, 2024Updated:July 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद कैबिनेट का विस्तार भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन समेत 11 विधायकों ने मंत्री शपथ ली। कैबिनेट में तीन नये चेहरों को भी जगह मिली है। इसमें कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम को भी कैबिनेट में स्थान दिया गया।

    पहली बार विधायक और मंत्री भी बनीं दीपिका
    दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा के महागमा से विधायक हैं। दीपिका 2019 में पहली बार विधायक बनी थीं। दीपिका पांडेय का ताल्लुक राजनीतिक परिवार से है। वह पूर्व मंत्री अवध विहारी सिंह की बहू हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दीपिका को गोड्डा लोस से टिकट दिया था, लेकिन विरोध होने के बाद पौड़याहाट विधायक प्रदीप यादव को एक बार फिर से मौका दिया गया।

    अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री बने इरफान
    इरफान अंसारी जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक हैं। इरफान अंसारी कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के बेटे हैं। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल में होने से इन्हें अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री बनाया गया है।

    बैद्यनाथ राम भी बने मंत्री
    लातेहार से झामुमो के विधायक बैद्यनाथ राम 2019 में मंत्री नहीं बनने के कारण नाराज चल रहे थे, लेकिन इस बार इन्हें मौका दिया गया है।

    सीएम रहे चंपाई भी सरकार का हिस्सा
    मुख्यमंत्री रहे चंपाई सोरेन अब फिर से सरकार का हिस्सा बन गये हैं। चंपाई सोरेन पश्चिमी सिंहभूम के सरायकेला विधानसभा से विधायक हैं।

    रामेश्वर उरांव भी मंत्रिमंडल में शामिल
    पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहे रामेश्वर उरांव को भी इस मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं।

    राजद कोटे से सत्यानंद को मंत्री की जिम्मेवारी
    राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया गया है। सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछली दोनों सरकार में सत्यानंद कृषि मंत्री और श्रम मंत्री रहे।

    मिथलेश ठाकुर को भी मिली जगह
    झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर को फिर से कैबिनेट में जगह दिया गया है। मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से विधायक हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं।

    बन्ना गुप्ता को फिर मिला स्वास्थ्य
    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कैबिनेट में जगह दी गयी है। कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी से विधयक हैं।

    हफीजुल ने भी ली शपथ
    झामुमो से मधुपुर विधायक हफीजुल हसन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हसन पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

    बेबी देवी को भी किया गया शामिल
    पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को फिर से कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह डुमरी विधानसभा से विधायक हैं।

    दीपक बिरुआ को मंत्रिमंडल में
    पश्चिमी सिंहभूम के चाइबासा से विधायक दीपक बिरुआ को कैबिनेट में शामिल किया गया है। दीपक पिछली सरकार में भी मंत्री थे। दीपक बिरुआ 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार चाइबासा से विधायक चुन कर आये हैं।

     

    किसको मिला कौन सा विभाग
    डॉ रामेश्वर उरांव-वित्त, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग और संसदीय कार्य विभाग
    सत्यानंद भोक्ता- श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग
    बैद्यनाथ राम- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
    दीपक बिरुआ- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर, परिवहन विभाग बन्ना गुप्ता- स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य-सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला।
    इरफान अंसारी- ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग
    मिथिलेश कुमार ठाकुर- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
    हफीजुल हसन- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन-कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
    बेबी देवी- महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
    दीपिका पांडेय सिंह- कृषि-पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिला खेल पदाधिकारियों के लिए परीक्षा का रास्ता साफ, नियमावली मंजूर
    Next Article रांची में जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार, सिया से मंजूरी मिलने के बाद ही खदानों की नीलामी संभव
    shivam kumar

      Related Posts

      जल संकट पर सख्ती, सभी को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी : सरयू राय

      May 28, 2025

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025

      आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version