Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला इंदौर पहुंचे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
    देश

    लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला इंदौर पहुंचे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2024Updated:July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव आदि ने उनका स्‍वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    बिरला बिजासन फारेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बीएसएफ वाटिका में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंदौर अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन की धरती है। जो हमेशा देश को प्रेरणा देता है। पीएम ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में देखा है। पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को पूरा विश्व अपना रहा है। इसी से हम पर्यावरण की चुनौतियों से लड़ पाएंगे। एक पेड़ मां के नाम एक सामाजिक आंदोलन है। इंदौर से शुरू हुआ यह अभियान देश के सभी गांव-शहर को प्रेरणा देगा। इंदौर में हरियाली की पहल एक मिसाल बनेगी। पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली होनी चाहिए। जी-20 देशों ने इसे जन आंदोलन बनाने की बात कही। बिरला ने कहा कि हम धरती को मां कहते हैं। पेड़ों की पूजा करते हैं। अब यह संस्कृति और संस्कारों को दूसरे देशों में ले जाना है। हमारी आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति समर्पित होगी तो प्रकृति के प्रति दुनिया की चिंता कम होगी।

    इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम जो पेड़ लगा रहे हैं, उस पर लोग शंका करते हैं कि बाद में उनका ध्यान कौन रखेगा, लेकिन हम पांच फीट लंबे पेड़ लगा रहे हैं, ताकि वे शत-प्रतिशत जीवित रहें। भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन वृक्ष के कारण है, ज्यादातर लोगों को ज्ञान की प्राप्ति वृक्ष के नीचे ही हुई है। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबन्ना गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण
    Next Article गिरिडीह में दूल्हे की गाड़ी हादसे की शिकार, दूल्हे के बहनोई की मौत, तीन घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version