रांची। ऑल इंडिया एमईएस सिविलियन इंजीनियर्स एसोसिएशन,एरिया हेडक्वार्टर नामकोम रांची ने देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके आवासीय परिसर में बधाई दी। साथ ही रांची स्थित खोजाटोली नामकोम परिसर में पौधारोपण के लिए आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा स्वच्छ जलवायु के लिए पौधारोपण आवश्यक है। सभी लोगों को अपने माता-पिता के नाम से पौधारोपण करना चाहिये साथ ही उसकी रक्षा भी। बधाई देने वालों में मुख्यरूप से सिविलियन इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम सहित छात्र पर्यावरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं संरक्षक आमोद कुमार पांडेय उपस्थित थे।