Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा नेता सुरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, केटीपीएस प्रभावित इलाके में सुविधा देने की मांग की
    झारखंड

    भाजपा नेता सुरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, केटीपीएस प्रभावित इलाके में सुविधा देने की मांग की

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले के बांझेडीह में थर्मल पावर प्लांट शुरू हुए कई साल हो गए लेकिन विस्थापित परिवारों के साथ ही इलाके को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पायी है। नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से अपशिष्ट और गंदे पानी को आम लोगों की रैयती कृषि युक्त भूमि को बर्बाद होने के लिए छोड़ दिया गया है। भाजपा नेता और प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

    मोदी ने रविवार को कोडरमा स्थित होटल सेलेब्रेशन में पत्रकार वार्ता में कहा कि केटीपीएस के प्रदूषण के कारण आसपास के 15 किलोमीटर परिधि के क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं और आठ पंचायत (करियावां, हिरोडीह, कन्द्रहपड़ी, तमाम, बिरसोडीह, कांको, पिपराडीह व चंदवारा पूर्वी) के लगभग 40 गांवों के लोग प्रभावित हैं, जिनकी जमीन भी प्लांट निर्माण में गई है। उन्हें प्रभावित क्षेत्र की सूची में केटीपीएस द्वारा शामिल भी किया गया है, जहां प्रदूषण घर की छतों सड़कों और जमीन पर देखने को मिलेगी। इसे रोकने के लिए इन क्षेत्रों में हर तरफ सघन पौधरोपण करवाया जाना था, जिसे मात्र 5-6 गांव में जहां-तहां करवाकर इतिश्री कर दिया गया है।

    मोदी ने कहा कि केटीपीएस प्लांट के चारों ओर आवागमन के लिए सड़कों का बहुत ही बुरा हाल है। ढुलाई का काम आम रास्ते से ही कराया जाता है। बार-बार खुली व बड़ी गाड़ियों के आवाजाही के कारण सड़क टूट गई है और सड़कों पर छाई उड़ता रहता है। छाई के कारण यहां के लोगों को अस्थमा, दमा, फेफड़ा जनित रोग व आंखों की बीमारियो का प्रकोप बढ़ गया है। केटीपीएस स्थापना के समय 2006-07 में तात्कालिक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने 15 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लोगों को केटीपीएस के प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी में माने जाने की बात कही थी तथा उनके लिए बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत चीजे मुफ्त में मुहैया कराने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक कोई अमल नहीं हुआ है।

    मोदी ने आरोप लगाया कि केटीपीएस में श्रमिकों की बहाली बड़े पैमाने पर हुई है, जिसमें 40 प्रतिशत स्थानीय लोगों का होना था लेकिन स्थानीयता को प्राथमिकता दिए बगैर बहुतायत में बाहरी लोगों से पैसा और पैरवी के बल पर बहाली की गई है। कोरोना काल के बाद से सीएसआर फंड का स्थानीय उपायुक्त द्वारा उनकी मर्जी से किए जाने के कारण अब यह एक नियम बन गया है। सारा फंड का खर्च उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर उनके इच्छानुसार आज भी होता है। पूर्व में इसके लिए एक समिति बनाई गई थी, जिसके सदस्य स्थानीय पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, विधायक व सांसद सहित स्थानीय उपायुक्त व प्रोजेक्ट मैनेजर हुआ करते थे। अब इस समिति को समाप्त कर दिया गया है।

    मोदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केटीपीएस द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कदम आज तक नहीं उठाया गया है। केटीपीएस परिसर के अंदर अस्पताल का निर्माण भी किया गया है लेकिन चिकित्सकों तथा चिकित्सा कर्मियों के अभाव में बंद पड़ा है। एस पौंड से रिसाव होने वाला पानी के कारण सैकड़ों एकड़ रैयति भूमि में खेती नहीं हो पाता है तथा एक नई किस्म की बड़ी-बड़ी घास जमीन में उग आई है और उपजाऊ जमीन बंजर हो गई है। उन्होंने पत्र में कहा है कि यहां से उत्पादित बिजली का आवंटन यहां के स्थानीय, विस्थापित, प्रभावित क्षेत्र के लोगों को केटीपीएस द्वारा निःशुल्क करवाने की आवश्यकता है। भाजपा नेता ने स्थानीय लोगों की पीड़ा को समझते हुए जनहित में केटीपीएस द्वारा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत चीजों को मुहैया करवाने की मांग की है।

    इस दौरान भाजपा नेता सकलदेव सिंह, चन्दन कुमार, शशिकांत प्रसाद, संतोष साव और रामकुमार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीजीटी टीचर नियुक्ति पर बाबूलाल ने उठाये सवाल, कहा- दिव्यागों की नौकरी भी बेच दी पीजीटी घोटाले की सीबीआइ जांच की मांग की
    Next Article बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही होता है चुनाव में जीत-हार का फैसला : सीपी सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना

      April 26, 2026

      JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

      April 26, 2026

      मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      April 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version