Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य की खोयी अस्मिता को लौटाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व : सुदेश महतो
    झारखंड

    राज्य की खोयी अस्मिता को लौटाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2024Updated:July 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, कई समाजसेवियों और युवाओं ने थामा आजसू का दामन
    रांची/ईचागढ़। राज्य की खोयी अस्मिता को लौटाना और जनता के साथ विश्वास के संबंध को मजबूत बनाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व है। आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन-रात मेहनत करें। उक्त बातें आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को भादुडीह चांडिल में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कहीं। मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया। चूल्हा प्रमुख हर एक परिवार की आवश्यकताओं को नेतृत्व प्रदान करने का काम करेगा। इस दौरान क्षेत्र के कई समाजसेवियों और युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हम मिशन 2024 की शुरूआत आज ईचागढ़ से कर रहे हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे। उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि निशुल्क बिजली का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार निर्बाध बिजली देने में असफल है। गांव के लोग बिजली व्यवस्था से त्रस्त हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे बदलने में महीनों लग जाते हैं। यह राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था का एक नजारा है। झारखंड को बिगड़े हालात से निकालना हम सबकी प्रतिबद्धता है।

    समाज का हर वर्ग हताश और निराश:रामचंद्र सहिस
    मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य की मौजूदा परिस्थिति से समाज का हर एक वर्ग हताश और निराश है। इस परिस्थिति को बदलने और राज्यवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि चूल्हा प्रमुख पार्टी के मजबूत पिलर हैं। आने वाले चुनाव में हम सभी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में जायेगे और ईचागढ़ में बदलाव की पटकथा लिखेंगे। इस अवसर पर पार्टी के रविशंकर मौर्य, सचिव सुनील सिंह, सत्यनारायण महतो, शुषेण महतो, मांझी साव (अशोक), सचिन महतो, आरती सिंह, अशित सिंह पातर, कुलक सतपति, गोपेश महतो सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही होता है चुनाव में जीत-हार का फैसला : सीपी सिंह
    Next Article झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन झूठा, ये झूठे वादे कर झारखंड को धोखा दे रहे : शिवराज सिंह चौहान
    shivam kumar

      Related Posts

      आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 को मनाया जाएगा काला दिवस

      June 23, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

      June 23, 2025

      अब अस्पताल में शव रोक कर नहीं रखेगा अस्पताल प्रबंधन : मंत्री

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version